युद्ध में शामिल होगा यूएई?
अनवर गर्गश और अब्दुल्ला बिन जायेद के बयानों से यूएई के इजरायल और अमेरिका के साथ युद्ध में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ा है।इजरायली मीडिया में भी यह दावा किया जा रहा है कि खाड़ी के ज्यादातर देश अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमले जारी रखने के पक्ष में हैं। वह चाहते हैं कि ईरान की सैन्य ताकत इतनी कमजोर हो जाए कि वह उनके लिए कोई खतरा ना बन सके।इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं। ईरान ने इजरायल के साथ-साथ खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और हितों को निशाना बनाया है। यूएई, सऊदी, कतर, कुवैत जैसे देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमलों के चलते से देश ईरान पर खफा हैं।


