ईरान के ब्रिगेडियर जनरल हामिद वाहेदी ने भी कहा है कि इजरायल का अंत अब निकट है। इजराइल पर हमले के अंदेशे के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह अपने सबसे अहम सहयोगी इजरायल की हर संभव मदद करेगा। ऐसे में इजराइयल पर प्रत्याशित ईरानी हमले ने पश्चिम एशिया में एक पूर्ण युद्ध की आशंका को बढ़ा दिया है। ईरान और इजरायल दोनों देशों में इस तरह तरह की हलचल देखी गई है, जो युद्ध की तैयारी का इशारा करती है।


