सुनीता विलियम्स को स्टारलाइनर से वापस न लाना था सही फैसला, नासा ने किया बड़ा खुलासा, वापसी में आई थी ये खराबी
Updated on
13-09-2024 06:33 PM
वॉशिंगटन: अंतरिक्ष में फंसे बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल ने पिछले सप्ताह पृथ्वी पर वापसी की है। तकनीकी खराबियों के कारण इसमें देरी हुई है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग होने के छह घंटे बाद अंतरिक्ष यान न्यू मैक्सिको के व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज में पैराशूट के जरिए उतरा। जब यह उतर रहा था तब अंधेरा था और रेगिस्तान में यह ऑटोपायलट मोड पर उतरा। जून में यह स्पेस में गया था, लेकिन थ्रस्टर में खराबी के कारण वहीं फंस गया। वापसी से पहले कई महीनों तक ड्रामा चलता रहा। बोइंग स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर ले जाया गया था। यह स्टारलाइनर का पहला मानव मिशन था। हालांकि दोनों अंतरिक्ष यात्री इसके जरिए वापस नहीं लौटे हैं।
स्टारलाइनर में खराबी के कारण इसके जरिए अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी जोखिम भरी थी। नासा के वैज्ञानिकों ने इसकी जगह उन्हें स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन के जरिए वापस पृथ्वी पर लाने का विकल्प चुना है। इस निर्णय का मतलब है कि स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री फरवरी तक रहेंगे। तकनीकी खराबियों के कारण नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव स्टिच ने बिना चालक दल के कैप्सूल के वापसी की प्रशंसा की। इसके साथ ही वापसी को बुल्सआई लैंडिंग बताया। मतलब यह एकदम निशाने पर उतरा। ISS और नासा के विमानों पर लगे कैमरों ने स्टारलाइनर को उतरने में मदद की।
वापसी के दौरान आई खराबी
स्टारलाइनर की वापसी के दौरान एक और थ्रस्टर में खराबी आई। वहीं पूरा सिस्टम कुछ समय के लिए बंद हो गया था। ऐसे में यह किस्मत की बात है कि स्टारलाइनर सुरक्षित आ गया। स्टिच ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस न लाने का सही फैसला लिया था। हम सभी सफल लैंडिंग से खुश हैं। फिर भी हमारे मन में एक ही भावना है कि हम जैसा चाहते यह वैसा नहीं हुआ।' कैप्सूल की वापसी बोइंग की ओर से व्यापक परीक्षण के बाद हुई। तब कहा गया था कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों को लाने के लिए सुरक्षित है।
नासा के लिए सुरक्षा जरूरी
नासा ने फैसला लिया है कि वह स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाएगा। सुनीता विलियम्स ओर विल्मोर आज पृथ्वी के साथ जुड़कर स्पेस से बातचीत करेंगे। नासा के प्रशासक बिल नेल्स ने अगस्त में कहा था कि अंतरिक्ष की उड़ान जोखिम भरी होती है। भले ही यह सबसे सुरक्षित ही क्यों न हो। उन्होंने कहा, 'एक टेस्ट फ्लाइट न तो सुरक्षित है और न ही रेगुलर चलने वाली उड़ान है। बुच और विलियम्स दोनों को स्पेस स्टेशन पर रखने और बिना चालक दल के स्टारलाइनर को वापस लाना सुरक्षा को लेकर हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…