Select Date:

जयशंकर बोले- पश्चिमी देश हमें ज्ञान ना दें : खुद चुनाव के नतीजे तय करने कोर्ट जाते हैं, भारत में खास लोगों को जिताना चाहते हैं

Updated on 15-05-2024 01:46 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर भारतीय चुनावों पर पश्चिमी मीडिया के कवरेज की आलोचना की है। जयशंकर ने कहा है कि जिन देशों को "चुनाव परिणाम तय करने के लिए अदालत जाना पड़ता है" वे आज हमें चुनाव कराने पर ज्ञान दे रहे हैं।

विदेश मंत्री मंगलवार को कोलकाता में अपनी पुस्तक 'वाय भारत मैटर्स' के बांग्ला संस्करण के लॉन्च प्रोग्राम में सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। जयशंकर ने कहा कि पश्चिमी देशों को लगता है कि वे पिछले 200 सालों से दुनिया को चला रहे हैं। वे भारत के साथ भी करना चाहते हैं।

जयशंकर ने कहा, "पश्चिमी मीडिया कुछ खास लोगों को ही देश की सत्ता संभालते देखना चाहती है और जब ऐसा नहीं होता, तो यह उन्हें पसंद नहीं आता है। वे अपनी चुनाव कवरेज में खुले तौर पर कुछ खास लोगों का समर्थन करते हैं।"

पश्चिमी मीडिया पिछले 300 सालों से वर्चस्व का खेल, खेल रहे हैं। वे अनुभवी और चालाक लोग हैं। वे भारत को लेकर नकारात्मक बातें फैलाने लगते हैं, क्योंकि भारत उनकी धारणा पर चलने के लिए तैयार नहीं है।"

'PoK में लोगों पर अत्याचार हो रहे जबकि जम्मू-कश्मीर में विकास हो रहा'
कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री ने PoK में मंहगाई और बढ़ते बिजली के दामों पर भी बात की। उन्होंने कहा, "PoK में इस वक्त उठा-पटक चल रही है। वहां रहने वाले लोग आज अपनी स्थिति को जम्मू-कश्मीर में रह रहे लोगों से तुलना करते होंगे। वे देखते होंगे कि जम्मू कश्मीर के लोगों का विकास हो रहा है और वहीं उनके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। उनके साथ भेदभाव हो रहा है और वे गुलामी में जीवन गुजार रहे हैं।

PoK हमेशा भारत का रहा है और हमेशा भारत ही रहेगा। जब तक अनुच्छेद 370 नहीं था, तब तक PoK के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होती थी। अनुच्छेद 370 से भारत आगे बढ़ा है । इससे अलगाववाद, हिंसा और आतंकवाद घटा है।"

'अमेरिका भी कर चुका चाबहार प्रोजेक्ट की तारीफ'
विदेश मंत्री जयशंकर ने चाबहार पोर्ट डील पर अमेरिका की तरफ से पाबंदी लगाने की वॉर्निंग पर भी बात की। जयशंकर ने कहा कि प्रोजेक्ट से पूरे क्षेत्र को फायदा होगा। लोगों को इसका बड़े स्तर पर होने वाले इसके असर पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अमेरिका खुद भी पहले कई बार चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट की सराहना कर चुका है।

LAC पर चीन के सैनिकों की आसामन्य तैनाती
जयंशकर ने चीन के साथ रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि चीन ने LAC पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर रखे हैं। हम भारत की सुरक्षा को लेकर लापरवाही नहीं बरत सकते हैं।

उन्होंने कहा, "2020 में चीन ने कई समझौतों का उल्लंघन करते हुए सीमा पर बड़ी संख्या में सेना तैनात की। तब भारत कोविड लॉकडाउन से जूझ रहा था। हालांकि, चीन के कदम का जवाब देते हुए हमने भी बॉर्डर पर अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.