Select Date:

जयशंकर बोले- PoK को फिर भारत का हिस्सा बनाएंगे : विदेश मंत्री ने कहा- देश इसे भूला नहीं

Updated on 06-05-2024 12:49 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार (5 मई) को ओडिशा दौरे में PoK को भारत का हिस्सा बताया है। लोग PoK को भूला चुके थे। लेकिन, लोग अब इसे फिर से देश का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

ओडिशा के कटक में जयशंकर से पूछा गया कि वो भारत के PoK की योजना के बारे में क्या सोचते है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि PoK कभी देश से बाहर नहीं रहा, वो भारत का ही हिस्सा है।

अब आपको पता है कि PoK पर बाहरी लोगों का (पाकिस्तान) कैसे नियंत्रण हुआ था। आप जानते है जब घर की जिम्मेदारी के लिए कोई सही संरक्षक नहीं होता तो बाहरी (पाकिस्तान) चोरी कैसे करते। यही हुआ और संरक्षक ने बाहरी को घर में घुसने की इजाजत दे दी थी।

PoK पर ध्यान नहीं दिया गया
जयशंकर ने बताया कि पाकिस्तान की आजादी के शुरुआती सालों में इन क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण यहां (PoK) में हालात खराब हो गए। भविष्य में क्या होगा? यह बताना बहुत मुश्किल है। लेकिन, मैं एक बताना चाहता हूं कि देश की जनता PoK को नहीं भूली है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को पहले ही हट जाना चाहिए था। 370 से पहले कश्मीर में अलगाववाद और उग्रवाद था। विदेश मंत्री इन दिनों ओडिशा के दौरे पर हैं। वो यहां BJP के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

370 हटने के बाद पत्थरबाजी खत्म, आतंकी हमलों में कमी
केंद्र सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 को खत्म कर दिया था। इसके साथ ही राज्य को 2 हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 23 याचिकाएं दायर की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने भी 11 दिसंबर को सरकार के फैसले को सही ठहराया था।

आर्टिकल-370 हटने के बाद कश्मीर में क्या बदला
पत्थरबाजी: सरकार के मुताबिक, 2018 में कश्मीर में पत्थरबाजी की 1767 घटनाएं हुई थीं। 2023 में ऐसी एक भी घटना नहीं हुई।

आतंकवाद: 2018 से 2022 के बीच आतंकी गतिविधियों में 45.2% की कमी आई है। 2018 में इसके 143 मामले सामने आए थे, 2022 में ये 14 रह गए।

टूरिज्म: 2023 में जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड 2 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट आए। 2022 में यहां 1.88 करोड़ टूरिस्ट आए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.