Select Date:

चीनी अस्पतालों की बदहाली दिखाने वाली जर्नलिस्ट रिहा:कोरोना के दौरान कई वीडियो वायरल किए थे

Updated on 25-05-2024 12:30 PM

चीन में कोरोना का खुलासा करने वाली जर्नलिस्ट जांग जैन (40) को 4 साल बाद रिहा कर दिया गया है। उन्हें पिछले सप्ताह रिहा किया गया। हालांकि, उनसे संपर्क नहीं हो पाया था। अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी रिहाई की जानकारी दी है और लोगों को धन्यवाद कहा है।

31 सेकेंड के इस वीडियो में जांग ने बताया कि उन्हें 13 मई की सुबह रिहा कर शंघाई में भाई के घर भेज दिया गया। वह इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकती हैं। जांग को वुहान में कोरोना की रिपोर्टिंग करने के कारण गिरफ्तार किया गया था।

वुहान अस्पतालों की बदहाल हालत का सच दिखाया था
जांग जैन चीन की उन पत्रकारों में से एक हैं, जिन्होंने वुहान के वीडियो वायरल किए। इन वीडियो में वुहान के अस्पतालों में मरीजों की खराब हालत को दिखाया गया था। जांग ने अपने एक वीडियो में कहा था कि वुहान की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लगता है उसे लकवा मार गया है। अगर हमने इसकी जानकारी लोगों को नहीं दी तो दुनिया जान ही नहीं पाएगी कि यहां क्या हो रहा है।

दरअसल, फरवरी 2020 में जांग अपने घर शंघाई से वुहान गई थीं। इस दौरान कोरोना फैलना शुरू हुआ था। जांग ने कई वीडियो बनाए जिनमें अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था दिख रही थी। फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जांग ने दावा किया था कि चीनी सरकार मृतकों के गलत आंकड़े दिखा रही है।

लाखों लोगों ने देखे जांग जैन के वीडियो
उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा था। इसके बाद उन्हें सरकारी अधिकारियों से धमकियां मिलने लगीं। इसके बाद जांग जैन अचानक मई 2020 में गायब हो गईं। दिसंबर 2020 में खुलासा हुआ कि वे कस्टडी में हैं। जांग को झगड़ा करने और हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद जांग ने जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। जांग के वकील ने खुलासा किया था कि उन्होंने खाना छोड़ दिया है, जिसकी वजह से उनका वजन सिर्फ 37 किलो रह गया है। हालांकि, मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी गलत थी। संगठन का दावा है कि अब जांग जैन के अधिकार सीमित कर दिए गए हैं।

वुहान में 23 जनवरी को लॉकडाउन लगा
चीन में 31 दिसंबर को अचानक 27 मामले आ गए थे जिसके बाद उसने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन को कोरोना को लेकर अलर्ट किया। हालांकि, चीन में कोरोनावायरस का पहला मरीज 8 दिसंबर को वुहान शहर में मिला था। हालांकि, उस समय पता नहीं था कि ये कोरोनावायरस है। इसलिए उस समय इसे निमोनिया की तरह देखा गया।

दिसंबर के आखिर में वुहान के एक अस्पताल में डॉक्टर ली वेनलियांग ने सबसे पहले कोरोनावायरस के बारे में बताया। पर चीन की सरकार ने ली को नजरअंदाज किया और उन पर अफवाहें फैलाने का आरोप भी लगाया। बाद में ली की मौत भी कोरोना से हो गई। उस समय ली की चैट के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे, जिसमें उन्होंने निमोनिया की तरह एक नई बीमारी के बारे में आगाह किया था।

11 मार्च को WHO ने कोरोना को महामारी घोषित किया
चीन में इस वायरस से पहली मौत 9 जनवरी को हुई थी। चीन ने इसकी घोषणा 2 दिन बाद की। 23 जनवरी को वुहान में लॉकडाउन लगाया गया था। उस समय चीन के बाहर केवल 9 केस थे। फरवरी में इस वायरल का नाम ‘कोविड-19’ रखा गया। इसके बाद 11 मार्च को WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.