Select Date:

किंग चार्ल्स ने बेटे हैरी से मिलने से इनकार किया, लेकिन फुटबॉलर डेविड बेकहम से मुलाकात की

Updated on 14-05-2024 12:08 PM

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने बेटे प्रिंस हैरी से मिलने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने फुटबॉलर डेविड बेकहम से मुलाकात की। बेटे से मुलाकात नहीं करने पर समय कम होने का हवाला दिया गया।

रॉयल फैमली और प्रिंस हैरी के प्रवक्ता ने कहा कि किंग चार्ल्स के बीजी शेड्यूल के चलते दोनों की मुलाकात होनी ही नहीं थी।

UK एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, किंग चार्ल्स कम समय होने के कारण बेटे प्रिंस हैरी से नहीं मिले लेकिन उन्हें डेविड बेकहम से मिलने का समय मिल गया।

दरअसल, प्रिंस हैरी इनविक्टस गेम्स के 10 साल पूरे होने पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 7 माई को लंदन पहुंचे थे। माना जा रहा था कि इस दौरान वो अपने पिता किंग चार्ल्स से मिलते।

किंग और बेकहम के बीच चैरिटी फाउंडेशन पर चर्चा हुई
UK एक्सप्रेस के मुताबिक, इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम और किंग चार्ल्स की निजी बैठक हुई। दोनों ने रॉयल फैमली के चैरिटेबल फाउंडेशन पर चर्चा की। बेकहम के ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ लंबे समय से मजबूत रिश्ते हैं। वो पहले भी कई मौकों पर प्रिंस हैरी और किंग चार्ल्स दोनों के साथ नजर आए हैं।

'उम्मीद करता हूं जल्द मुलाकाल हो'
पिता के साथ मुलाकात नहीं होने पर प्रिंस हैरी ने कहा, "मैं समझता हूं कि पिता के काम के प्रति कमिटमेंट्स हैं। उम्मीद करता हूं कि जल्द उनसे मुलाकात होगी।"

दरअसल, प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन मार्केल ने जनवरी 2020 में शाही परिवार छोड़ दिया था। इसके बाद प्रिंस हैरी की बायोग्राफी 'स्पेयर' रिलीज हुई। इसमें शाही परिवार के खिलाफ कई खुलासे हुए। हैरी और मेगन ने एक डॉक्यूमेंट्री में भी शाही परिवार के खिलाफ बातें कहीं। इसके चलते किंग चार्ल्स प्रिंस हैरी से नाराज हैं।

इस बीच किंग चार्ल्स को कैंसर होने की खबर सामने आई। इसके बाद भी हैरी पिता से नहीं मिले। यह एक और वजह है जिससे माना जा रहा था कि दोनों की मुलाकात होगी।

लंदन आते-जाते रहते हैं हैरी
हैरी पत्नी मेगन और अपने दो बच्चों के साथ घर छोड़कर साल 2020 में अमेरिका के कैलिफोर्निया चले गए थे। हालांकि, कैलिफोर्निया के जाने के बाद भी वह बीच-बीच में ब्रिटेन आते रहते हैं। इससे पहले वह साल 2023 में अपने पिता के राज्याभिषेक में शामिल होने लंदन आए थे। सितंबर 2022 में भी वो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां आए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.