Select Date:

भोपाल में गंदगी के बीच तैयार हो रही थी कुल्फी, नगर निगम ने मारा छापा, 10 हजार का जुर्माना लगाकर किया सील

Updated on 01-06-2026 02:14 PM
भोपाल। भदभदा चौराहे के पास एक शेडनुमा भवन में बिना वैध अनुमति के संचालित आइसक्रीम और कुल्फी निर्माण इकाई पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। निगम ने फैक्ट्री संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार भदभदा चौराहे के पास मस्जिद और मदरसे के बीच स्थित एक शेडनुमा भवन में अवैध रूप से आइसक्रीम और कुल्फी बनाने का काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि इकाई बिना वैध अनुमति के संचालित हो रही है और यहां उपयोग की जा रही बर्फ की गुणवत्ता भी संदिग्ध है।

मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया

शिकायत मिलने पर नगर निगम के जोन-21 के अमले ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री में गंदगी के बीच आइसक्रीम तैयार की जाती मिली। उत्पादन में उपयोग किए जा रहे बर्तनों की स्थिति भी खराब पाई गई और साफ-सफाई संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन सामने आया।

10 हजार रुपये का जुर्माना

अधिकारियों के अनुसार ऐसी परिस्थितियों में तैयार खाद्य सामग्री लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती थी। इसे देखते हुए जोन-21 के अधिकारियों ने संचालक शकील खान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और यूनिट को सील कर दिया।

सामग्री को भी जब्त किया गया

कार्रवाई के दौरान उत्पादन में उपयोग हो रहे कच्चे माल, मशीनरी और अन्य सामग्री को भी जब्त किया गया। वहीं आइसक्रीम और बर्फ के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.