संकट में गैलापागोस प्रजाति
गैलापागोस कछुओं में आइलैंड के कछुओं की 15 सब-स्पीशीज शामिल हैं। इनमें से तीन को वैज्ञानिकों ने खत्म मान लिया है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के अनुसार, बाकी सभी प्रजाति भी गंभीर रूप से खतरे में हैं। पिछले कई दशकों में इन कछुओं की संख्या बढ़ाने की कोशिशें की गई हैं।इन कछुओं की संख्या बढ़ाने की कोशिश को इसी साल अप्रैल में कामयाबी मिली थी। फिलाडेल्फिया जू में चार बच्चे गैलापागोस कछुए पैदा हुए, जो पहली बार माता-पिता बने। इनकी उम्र करीब 100 साल थी, ये जू के इतिहास में पहली बार हुआ। जून में मियामी में गैलापागोस कछुआ गोलियथ 135 साल की उम्र में पिता बना है।


