पाकिस्तानी मुस्लिम से निकाह करने वाली भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर को ना करें परेशान, लाहौर हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
Updated on
19-11-2025 01:39 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर हाई कोर्ट ने मुस्लिम शख्स से शादी करने वाली भारतीय सिख महिला को लेकर एक अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वे भारतीय सिख महिला, सरबजीत कौर और उसके पाकिस्तानी मुस्लिम पति नासिर हुसैन को किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या दबाव की कार्रवाई से तत्काल रोके। आपको बता दें कि 48 साल की सरबजीत कौर, इस महीने की शुरुआत में गुरु नानक देव जी के जन्म-प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारत से पाकिस्तान गईं थी। वो 2,000 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुंची थीं।
13 नवंबर को बाकी श्रद्धालु तो वापस भारत लौट आए, लेकिन सरबजीत कौर का कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद भारत में खलबली मच गई। बाद में एक वीडियो सामने आया, जिससे पता चला कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस यात्रा के दौरान इस्लाम धर्म स्वीकार किया और 4 नवंबर को पाकिस्तान पहुंचने के अगले ही दिन नासिर हुसैन से शादी कर ली। नासिर हुसैन और महिला के बीच सोशल मीडिया के जरिए प्यार हुआ था और उन्होंने पहले ही शादी करने का फैसला कर लिया था।
भारतीय सिख महिला को लेकर कोर्ट का आदेश लाहौर के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बाद में बताया कि कौर ने 4 नवंबर को पाकिस्तान पहुंचने के एक दिन बाद, लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जिले के नासिर हुसैन से शादी कर ली। उसी दिन जब तीर्थयात्री ननकाना साहिब गए, तो कौर सभा में शामिल नहीं हुईं और हुसैन के साथ शेखूपुरा पहुंच गईं थीं। वहीं, मंगलवार को, कौर और हुसैन ने लाहौर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर शिकायत की थी, कि पुलिस ने शेखूपुरा के फारूकाबाद स्थित उनके घर पर अवैध रूप से छापा मारा और उन पर शादी तोड़ने का दबाव डाला। जिसके बाद लाहौर हाईकोर्ट के न्यायाधीश फारूक हैदर ने पुलिस को याचिकाकर्ताओं को परेशान करना बंद करने का आदेश दिया है
याचिका में, कौर ने आरोप लगाया था कि एक पुलिस अधिकारी ने उन दोनों को अनुचित रूप से परेशान किया और उन्हें तलाक लेने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि उनके पति पाकिस्तान के नागरिक हैं और उन्होंने अपने वीजा की अवधि बढ़ाने और पाकिस्तानी नागरिकता प्राप्त करने के लिए भारतीय मिशन से संपर्क किया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो क्लिप में, उन्होंने कहा कि वह हुसैन को पिछले नौ वर्षों से फेसबुक के माध्यम से जानती हैं।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…