Select Date:

भोपाल में सरकारी नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन, कॉलोनियों के पक्के निर्माणों पर चला बुलडोजर

Updated on 28-05-2026 11:25 AM
भोपाल। शहर में शासकीय भूमि पर लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कर लिए जाते हैं, लेकिन इसकी भनक जिम्मेदार राजस्व अमले को नहीं लगती है। जब तक राजस्व अमले को पता चलता है तब तक यहां बड़े और पक्के निर्माण कर लिए जाते हैं। ऐसा ही मामला संत हिरदाराम नगर वृत्त में बुधवार को सामने आया है, जहां पर एक शासकीय नाले पर लोगों ने अतिक्रमण कर बड़े व पक्के निर्माण कर लिए हैं। अब प्रशासन द्वारा सीमांकन कर नाले की सीमा तय की जा रही है और आने वाले सभी अतिक्रमणों को जमींदोज किया जा रहा है।

सद्भावना परिसर समेत अन्य कॉलोनियों के निर्माण चिह्नित

जानकारी के अनुसार संत हिरदाराम नगर वृत्त के ग्राम लाऊखेड़ी में शासकीय नाला स्थित है। जिसका प्रशासन द्वारा सीमांकन करवाया जा रहा है, इस दौरान नाले पर सद्भावना परिसर कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों की बाउंड्रीवाल, पिलर, शेड सहित अन्य निर्माण चिह्नित किए जा रहे हैं।

पहले दिन ढहाई गई बाउंड्रीवाल, 10 दिन तक चलेगी कार्रवाई

तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह ने बताया कि पहले दिन सीमांकन के दौरान नाले पर अवैध कब्जा कर बनाई गई बाउंड्रीवाल को चिह्नित किया गया था। जिसे नगर निगम अमले की मदद से बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है। शासकीय नाले का सीमांकन किया जा रहा है, जो कि करीब आठ से दस दिन तक चलेगा। इस दौरान जितने भी अतिक्रमण नाले पर मिलेंगे, उन्हें निगम अमले की मदद से तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 May 2026
 भोपाल, भोपाल के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल से संवेदनशीलता और नियमों को ताक पर रखने वाला वीडियो सामने आया है। अस्पताल परिसर में मॉर्च्युरी (शवगृह) के अंदर जाने वाले खुले रास्ते पर…
 28 May 2026
भोपाल। प्रदेश की आधी से अधिक आबादी यानी 15 से 49 वर्ष की 54.7 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया (खून की कमी) और गैर-संक्रामक बीमारियों (एनसीडी) के गंभीर संकट से जूझ रही…
 28 May 2026
भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में पीएम सूर्य घर योजना का लाभ तेजी से लोगों तक…
 28 May 2026
भोपाल। केंद्र सरकार के निर्देश पर वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 99 प्रतिशत संपत्तियों का विवरण वक्फ बोर्ड द्वारा अपलोड किया…
 28 May 2026
भोपाल। अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो )ने अपनी तफ्तीश बेहद तेज कर दी है।दिल्ली से आई सीबीआई की टीम अब इस हाई-प्रोफाइल…
 28 May 2026
भोपाल। शहर में शासकीय भूमि पर लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कर लिए जाते हैं, लेकिन इसकी भनक जिम्मेदार राजस्व अमले को नहीं लगती है। जब तक राजस्व अमले को…
 28 May 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने…
 28 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से एक बेहद राहत भरी खबर है। अब ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले या कैंसर,…
 28 May 2026
भोपाल। बुधवार को मंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कानून-व्यवस्था और सुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा…
Advt.