Select Date:

भोपाल में शादी वाले घरों के लिए बड़ी राहत, अब गैस एजेंसी को निमंत्रण पत्र भेजकर ले पाएंगे दो कमर्शियल सिलिंडर

Updated on 17-04-2026 11:31 AM

भोपाल। जिले में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और लोगों को चिंता है कि खाना बनवाने के लिए सिलिंडर कैसे उपलब्ध होगा। इसी बीच गैस कंपनियों ने उन लोगों के लिए राहत की खबर दी है जिनके यहां आने वाले दिनों में वैवाहिक कार्यक्रम होने वाले हैं। दरअसल कंपनियों के द्वारा शादी कार्ड दिखाने और तय जमा राशि व रिफिलिंग शुल्क कुल चार हजार 50 रुपये चुकाने पर दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे उन उपभोक्ताओं को लाभ होगा जो कि शादी में सिलिंडर की जुगाड़ करने में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार जिले में मंगलवार से शादियां शुरू हो गई हैं और लोगों ने भोजन का जिम्मा कैटर्स को सौंपा है। अभी तक सिलिंडर नहीं उपलब्ध हो पाने से कैटर्स ने डीजल भट्टी व इलेक्ट्रानिक तंदूर आदि व्यवस्था की है।इसी बीच इंडेन, भारत, एचपी गैस कंपनियों ने निर्णय लिया है कि वह शादी में भोजन बनाने के लिए लोगों को नियमानुसार दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध करवाएंगी।

सिलिंडर लेने की प्रक्रिया

इसके लिए लोगों को अपने यहां होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम का शादी कार्ड कंपनी की एजेंसियों पर देना होगा। इसके अलावा उन्हें दो सिलिंडर के लिए 4,400 रुपये जमा राशि और रिफिलिंग शुल्क 3,700 जमा करनी होगी। इसके बाद संबंधित उपभोक्ता को दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

शादी समाप्त होते ही लौटाना पड़ेंगे सिलिंडर

कंपनियों द्वारा शादी के लिए तय शुल्क व विभिन्न शर्तों के आधार पर उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे, जिसमें शादी कार्ड सहित अन्य प्रमुख दस्तावेज शामिल किए गए हैं। इसके बाद जब शादी कार्यक्रम पूरा हो जाएगा तो सिलिंडर जल्द से जल्द एजेंसी को लौटाना होगा।इसके बाद ही उपभोक्ता को जमा की गई राशि वापस मिल सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.