पाकिस्तान में पैरामिलिट्री फोर्स FC के मुख्यालय पर बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, 3 जवानों की मौत, आतंकियों से भीषण मुठभेड़
Updated on
24-11-2025 02:16 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में एक आतंकी हमला होने की रिपोर्ट है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेशावर में सोमवार सुबह फेडरल कॉन्स्टेबुलरी (FC) मुख्यालय पर आतंकी हमला किया गया है। पेशावर के कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर डॉ. मियां सईद अहमद ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया है, कि सुरक्षा बल और हमलावरों के बीच लगातार रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है। कम से कम दो धमाके होने की भी रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने मुख्यालय को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान सेना ने अभी 3 जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है, जबकि पांच घायल हुए हैं। वहीं 3 आतंकी भी मारे गये हैं, जिनमें से आत्मघाती हमला करने वाला आतंकी भी शामिल है।
स्थिति को कंट्रोल करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचाकर ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। डॉन के मुताबिक, हमले के बाद पेशावर के व्यस्त सद्दर क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया है। आम जनता और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं, पुलिस और रैपिड रिएक्शन फोर्स की टीमें क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही हैं। डॉन ने सिक्योरिटी सूत्रों के हवाले से बताया कि एक सुसाइड बॉम्बर ने FC हेडक्वार्टर गेट पर खुद को उड़ा लिया है। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट के बाद फायरिंग की आवाज भी सुनी गई। उन्होंने बताया कि दो मिलिटेंट मारे गए हैं और सिक्योरिटी फोर्स ने इलाके को घेर लिया है।
पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमला फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस आतंकी हमले में कितने लोग मारे गये हैं या कितने लोग घायल हुए हैं। लेकिन धमाके होने की भी खबर है। आपको बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान आतंकवाद के केन्द्र में रहते हैं और इन दोनों प्रांतों में लगातार आतंकी हमले होते रहते हैं।तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी इन दोनों प्रांतों में एक्टिव है। नवंबर 2022 में TTP ने पाकिस्तान सरकार के साथ युद्धविराम को खत्म कर दिया था और उसके बाद से ये संगठन लगातार हमले कर रहा है। इससे पहले सितंबर में भी खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में FC मुख्यालय पर हुए हमले को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था, लेकिन उसमें पाकिस्तानी सेना के 6 जवान मारे गये थे।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…