'पश्चिम बंगाल को मोदी सरकार से आजाद करें ममता बनर्जी'... बांग्लादेश में खुला घूम रहा जहरीला आतंकी, भारत को तोड़ने का बनाया प्लान
Updated on
14-09-2024 04:01 PM
ढाका: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही भारत के खिलाफ कट्टरपंथी आ गए हैं। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की ओर से हाल ही में एक जहरीले इस्लामवादी नेता को जेल से रिहा किया गया था। अब उसने भारत को तोड़ने की बात कही है। उसने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से भारत को तोड़ने का आग्रह करते हुए राज्य को मोदी सरकार से स्वतंत्र करने को कहा है। जशीमुद्दीन रहमानी हाफी अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) का प्रमुख है, जो अल-कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन है। उसने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया है कि वह बांग्लादेश को मोदी सरकार से अलग करें और अपनी आजादी की घोषणा करें।
इसके अलावा उसने भारत को तोड़ने और दिल्ली में इस्लामी झंडा लगाने की वॉर्निंग दी है। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने पिछले महीने जहरीले रहमानी को जेल से रिहा किया था। धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर्स की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 2013 से वह जेल में था। रिहा होने के बाद उसने एक बार फिर भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला है। एक वीडियो में कथित तौर पर वह भारत के टुकड़े करने की बात कहता है। इसमें वह चिकेन नेक के जरिए पूर्वोत्तर के राज्यों को काटने की भी बात कह रहा था। साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कश्मीर के लिए मदद मांग रहा है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले
शेख हसीना की सरकार हमेशा से भारत के प्रति उदार रही है। लेकिन भारी विरोध प्रदर्शन के बाद वह गिर गई। अब यहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी का कब्जा हो रहा है, जिसका झुकाव पाकिस्तान की ओर है। शेख हसीना के जाते ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले देखे गए हैं। उनके मंदिरों, घरों और सांस्कृतिक स्थलों को तोड़ा गया। इसी बीच रहमानी की रिहाई की गई है, जो पहले भी अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाना जाता है।
पूर्वोत्तर राज्यों को तोड़ने की धमकी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी ने बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी आक्रामक कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी। रहमानी ने कहा, 'बांग्लादेश सिक्किम या भूटान की तरह नहीं है। यह 18 करोड़ मुस्लिमों का देश है। किसी भी उकसावे का परिणाम रणनीतिक प्रतिशोध होगा।' इसके बाद उसने कहा कि वह चीन की मदद से चिकेन नेक काट कर पूर्वोत्तर के राज्यों को शेष भारत से अलग कर देगा। वह कहता है, 'अगर आप बांग्लादेश की ओर एक कदम बढ़ते हैं तो हम चीन से चिकेन नेक को बंद करने के लिए कहेंगे। हम पूर्वोत्तर के राज्यों को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने को कहेंगे।'
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…