Select Date:

Pakistan में मार्शल लॉ जैसे हालात, इमरान खान की पार्टी के 11 सांसद गिरफ्तार, खैबर पख्तूनख्वा के सीएम लापता

Updated on 10-09-2024 01:51 PM

 इस्लामाबाद । पाकिस्तान में एक बार फिर अफता-तफरी की स्थिति है। सरकार ने बीती रात मार्शल लॉ जैसे सख्ति करते हुए बीती रात इमरान खान की पार्टी पीटीआई (PTI) के सांसदों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। अब तक कुल 11 सांसद गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर पर शिकंजा कसा है। इसके बाद वे लापता बताए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी ऐसा समय हुई है जब खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में मंगलवार को 3 बजे इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है।


सबसे पहले हुई शेर अफजल खान मारवात की गिरफ्तारी

  • डॉन अखबार के अनुसार, इस्लामाबाद में नेशनल असेंबली के बाहर से सबसे पहले शेर अफजल खान मारवात को गिरफ्तार किया है।

  • इसके चंद मिनट बाद खबर आई कि पीटीआई बैरिस्टर गोहर अली खान और वकील शोएब शाहीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • इसके बाद पीटीआई ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर अपना विरोध दर्ज करवाया और शाहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधा।

  • जियो न्यूज के अनुसार, पीटीआई के नेताओं को नए कानून- ‘शांतिपूर्ण सभा और सार्वजनिक व्यवस्था विधेयक, 2024’ के तहत तैयार किए गए नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। कई पीटीआई नेताओं पर एक दिन पहले पुलिसकर्मियों के साथ झड़प का आरोप लगाया गया था।

  • पाकिस्तान के नेताओं का कहना है कि एक दिन पहले इमरान खान के आह्वान पर बुलाए गए विरोध प्रदर्शन को देखकर सरकार डर गई है। यही कारण है कि पीटीआई के सांसदों और विधायकों को घरों से निकाल-निकालकर गिरफ्तार किया जा रहा है। उनके ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
Advt.