Select Date:

भोपाल में CM हाउस के पास नकाबपोश बदमाशों ने फैलाई सनसनी, युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर फरार

Updated on 24-04-2026 04:43 PM

भोपाल। श्यामलाहिल्स क्षेत्र में बाईक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। बुधवार देर रात बदमाश बिना नंबर की बाईक से युवक के घर पहुंचे और पहले उसका नाम चिल्लाया। कुछ देर बाद बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और भाग निकले। जिस युवक का नाम लेकर फायरिंग की गई थी। उसका एक बदमाश से कुछ दिनों से विवाद था और वह बदमाश बीते कई दिनों से युवक की तलाश कर रहा था।

हैरानी की बात है कि घटना से महज 10 मिनट पहले ही वह बदमाश और युवक दोनों समझौता करके श्यामलाहिल्स थाने से निकले थे। पीड़ित युवक ने उसी बदमाश पर फायरिंग करने या करवाने की शंका जाहिर की है। हालांकि श्यामलाहिल्स पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस को दो नकाबपोश बदमाश फायरिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं। पुलिस के अनुसार राजकुमार राजपूत श्यामलाहिल्स थाना क्षेत्र में रहकर प्राईवेट नौकरी करता है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले आकाश बाथम से बीते दिनों उसका कुछ विवाद हो गया था। राजकुमार की मां शारदा बाई किलोल पार्क के पास पेट्रोल पंप की पीछे की बस्ती में रहती है। आकाश और उसके साथी बदमाश बीते कुछ दिनों से राजकुमार को तलाशते हुए उसकी मां के घर भी जा रहे थे। इसकी शिकायत जब शारदा बाई ने श्यामलाहिल्स थाने में की तो थाना प्रभारी नीलम पटवा ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया।

बुधवार रात करीब 10:30 बजे तक आकाश और राजकुमार थाने में ही मौजूद रहे और एक दूसरे से समझौता किया। वे थाने से जैसे ही बाहर निकलकर घर पहुंचे, तभी राजकुमार के घर के बाहर बाईक सवार बदमाश पहुंच गए और उसका नाम लेकर हवाई फायर कर दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घर के बाहर से गोली का एक खोखा मिला है। थाना प्रभारी नीलम पटवा ने बताया कि फिलहाल आरोपित अज्ञात हैं। आरोपित सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं, उनकी तलाश में टीम जुटी है।

सीएम हाउस के पास 15 दिन में दूसरी बड़ी वारदात

घटनास्थल मुख्यमंत्री निवास के बेहद नजदीक है। आवास के पास अतिसुरक्षित दोन में 15 दिन के भीतर यह दूसरी गंभीर वारदात हुई है। इससे पहले 10 अप्रैल को डाक्टर मनोज वर्मा से लूटपाट की घटना हुई थी। वहीं अब दोबारा इस वारदात ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उधर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने गुरुवार को ही मुख्यमंत्री निवास के आसपास पालिटेक्निक चौराहा और किलोल पार्क चौराहे पर निषेधाज्ञा लगाई थी। उसी स्थान पर गोलीबारी की वारदात हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
भोपाल। राजधानी में बेहतर कानून व्यवस्था के दावे के साथ लागू किया गया पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम अब अपनी ही कमजोरियों से जूझता नजर आ रहा है। ढांचा तो पहले से कहीं…
 24 April 2026
भोपाल। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार यात्री सुरक्षा को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को आईएसबीटी बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों में…
 24 April 2026
भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही पर्यटकों को एक नया आकर्षण देखने को मिल सकता है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यहां गेंडा विचरण करता नजर…
 24 April 2026
भोपाल। प्रदेश में मंत्रियों से लेकर विधायक और अन्य पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के अनुशासन, भाषा की गरिमा की लक्ष्मण रेखा लांघने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं…
 24 April 2026
भोपाल। श्यामलाहिल्स क्षेत्र में बाईक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। बुधवार देर रात बदमाश बिना नंबर की बाईक से युवक के…
 24 April 2026
सक्ती: जिले में पदस्थ पुलिस सब-इंस्पेक्टर कमल मैरिसा पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात कराने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप…
 24 April 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम समाज की एकता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को ‘इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ का आयोजन किया जाएगा। कोहेफिजा स्थित…
 24 April 2026
भोपाल। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पर्यटन हेली सेवा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भोपाल से ओरछा के लिए शुरू हुई हेलिकाप्टर सेवा का बड़ी…
 24 April 2026
 भोपाल। हिंदी माध्यम से इंजीनियरिंग पढ़ाने की राह कठिन होती दिख रही है। पाठ्यक्रम, पुस्तक और प्राध्यापकों की कमी से इस माध्यम से पढ़ाई करने की ओर रुझान सीमित है। प्रदेश…
Advt.