Select Date:

भोपाल में बीपीएल राशनकार्ड का 'महा-फर्जीवाड़ा', एसडीएम की आईडी हैक कर बनाए 37 फर्जी कार्ड; कलेक्ट्रेट के बाबू और रसूखदार निकले गरीब

Updated on 07-04-2026 11:40 AM

भोपाल। राजधानी में बीपीएल राशनकार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एसडीएम एमपी नगर की आईडी-पासवर्ड का उपयोग कर कर्मचारियों ने अपात्र लोगों के राशनकार्ड जारी कर दिए। मामले की जांच के बाद एडीएम ने 37 राशनकार्ड निरस्त कर दिए हैं और एक साल में बने सभी कार्डों का रिकार्ड मांगा है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार जनवरी से मार्च के बीच एमपी नगर एसडीएम कार्यालय में 100 से अधिक बीपीएल राशनकार्ड बनाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में अपात्र लोग शामिल हैं। पात्रता के दायरे से बाहर होने के बावजूद कलेक्ट्रेट के बाबू, नगरीय प्रशासन मुख्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर और ऐसे परिवारों को कार्ड जारी किए गए, जिनके पास मकान, वाहन और 40 से 50 हजार रुपये मासिक आय है।

जांच में सामने आया कि वन विभाग के वन रक्षक किशोर मेहरा, जिनके पास कार्यालय की आईडी-पासवर्ड थे, उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री सुरेश बैरागी और कंप्यूटर ऑपरेटर गोविंद माली के साथ मिलकर फर्जी तरीके से राशनकार्ड जारी किए।

इनको किया गया निलंबित

मामले में अपर कलेक्टर सुमित पांडे ने किशोर मेहरा और सुरेश बैरागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं कोलार स्थित सिद्धार्थ टावर निवासी स्वाती टांडेकर को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। उनके पति शैलेंद्र टांडेकर कलेक्ट्रेट में बाबू हैं। जवाब नहीं देने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

अपर कलेक्टर ने बताया कि सभी एसडीएम से बीते एक वर्ष में बनाए गए बीपीएल राशनकार्डों का रिकार्ड मांगा गया है। जांच में अपात्र पाए जाने पर कार्ड निरस्त किए जाएंगे। फिलहाल एमपी नगर क्षेत्र में बनाए गए 37 राशनकार्ड फर्जी पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.