बारिश की वजह से मुकाबला हुआ रद्द, फिर भी सूर्य की तरह चमके ये 3 खिलाड़ी, इंग्लैंड की उड़ाई धज्जियां
Updated on
02-07-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 190 रन का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसमें जीत की महक आने लगी थी। लेकिन मौसम की बेईमानी के आगे क्रिकेट फैंस की उम्मीदें धरी रह गई। हालांकि इस मैच में अभिषेक शर्मा , श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे के प्रदर्शन से भारत को राहत की सांस मिली है।
अभिषेक शर्मा की विस्फोटक फिफ्टी
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन 7 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए तो इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन अभिषेक शर्मा के साथ तालमेल में गड़बड़ के चलते रन आउट हए। सिर्फ 6 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने 2 बल्लेबाजों को गंवा दिया था।
ऐसे में पारी का आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी अभिषेक के कंधों पर आ गई। उन्होंने अपने ही अंदाज में गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से उन्होंने 59 रन बनाए। तीसरे सिक्स के साथ वे टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
श्रेयस अय्यर के बल्ले से आए रन
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर के ऊपर से भी बड़ा बोझ हल्का हुआ। अफगानिस्तान और आयरलैंड के सामने उनके रन नहीं आए थे। इंग्लैंड के सामने भारतीय कप्तान ने 47 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 1 सिक्स शामिल रहा। अगर वे जल्दी आउट हो जाते तो आलोचनाओं की बौछार तो होती ही, साथ ही टीम इंडिया का 189 रन बनाना भी मुश्किल हो जाता। अय्यर इस पारी के साथ ही इंग्लैंड की सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
शिवम दुबे का दमदार फिनिश
शिवम दुबे को भारतीय क्रिकेट का अंडर रेटेड हीरो कहा जाता है। वे हमेशा उस कसौटी पर खरे उतरते हैं जो उनके सामने होती है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 21 गेंदों में 42 रन बनाकर बेहतरीन फिनिश दी। अगर उनकी पारी नहीं आत तो टीम इंडिया 170 के स्कोर पर रुक सकत थी। इस पूरी श्रंखला में शिवम का फॉर्म भारत के लिए अहम होने वाला है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…