Select Date:

मीनाक्षी नटराजन MP से बनीं कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार, भोपाल में आज विधायक दल की बैठक में होंगी शामिल

Updated on 06-06-2026 12:28 PM

भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने के लिए मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने नई दिल्ली में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से भेंट की। इस दौरान चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। वह शनिवार को भोपाल पहुंचेंगी और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में शामिल होंगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं को साफ कर दिया है कि चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सभी विधायकों को पहले ही चुनाव की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट रूप से बता दिया जाए। दरअसल, कांग्रेस के पास नटराजन को राज्यसभा भेजने के लिए छह विधायक अतिरिक्त हैं। 230 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट जीतने के लिए 58 प्राथमिकता वाले मतों की आवश्यकता है।

श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर रोक है तो सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्मला सप्रे को लेकर संशय की स्थिति है। उनके विरुद्ध नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल का मामला लगाया हुआ है, जो हाई कोर्ट जबलपुर में लंबित है।

कांग्रेस के पास चार अतिरिक्त वोट

इस प्रकार देखा जाए तो पार्टी के पास चार वोट अतिरिक्त हैं। यदि भाजपा तीसरा प्रत्याशी उतारती है और क्रॉस वोटिंग की स्थिति बनती है तो मुश्किल हो सकती है। इसे देखते हुए पार्टी सतर्कता बरत रही है। प्रदेश कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष द्वारा विधायकों से संवाद किया जा रहा है।

सोमवार को नामांकन पत्र करेंगी जमा

सूत्रों का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन सोमवार को नामांकन पत्र जमा करेंगी। एकजुटता दिखाने के लिए उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता साथ रहेंगे। अधिकतम नामांकन पत्र के चार सेट जमा किए जा सकते हैं। एक में दस प्रस्तावक रहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.