रिवर्स माइग्रेशन की जरूरत
ट्रंप ने कहना है कि रिफ्यूजी का बोझ अमेरिका में सामाजिक गड़बड़ी का मुख्य कारण है। हालात दूसरे विश्व युद्ध के बाद से भी खराब हैं। उन्होंने कहा, 'भले ही हमने टेक्नोलॉजी में तरक्की की है लेकिन इमिग्रेशन पॉलिसी का फायदा दूसरे लोगों ने उठाया। अब सिर्फ रिवर्स माइग्रेशन स्थिति को ठीक कर सकता है।ट्रंप प्रशासन ने 19 देशों से आए लोगों को जारी किए गए ग्रीन कार्ड की फिर से जांच करने का ऐलान भी किया है। यूएस सिटिजनशिप और इमिग्रेशन सर्विस के हेड जोसेफ एडलो ने बताया कि ट्रंप ने उन्हें हर 'चिंताजनक' देश से आए लोगों के ग्रीन कार्ड पूरी तरह और सख्ती के साथ फिर से जांचने का निर्देश दिया है।


