ट्रंप समर्थकों के निशाने पर प्रदर्शन
ट्रंप के प्रतिनिधियों ने इसे कट्टरपंथी वामपंथी प्रदर्शनकारियों द्वारा आजोजित अमेरिका से नफरत करने वाली रैलियां कहा, जिन्हें वे एंटीफा कहते हैं। फॉक्स न्यूज से वॉइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ये रैलियां डेमोक्रेटिक पार्टी से आयोजित और समर्थित हैं। लेविट ने आरोप लगाया कि इसका मुख्य मतदाता वर्ग हमास आतंकवादियों, अवैध विदेशियों और हिंसक अपराधियों से बना है।हालांकि, देखने में रैलियां कुछ और ही थीं जिसमें ज्यादातर श्वेत अमेरिकी मूल के लोग ही थे। विरोध प्रदर्शनों में दक्षिणपंथी भड़काउ तत्वों के घुसपैठ के डर से कई जगहों पर रैली आयोजकों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और अपनी चिंताओं को निजी तौर पर व्यक्त करने का आग्रह किया। इसके साथ ही फिलिस्तीनी झंडे, यूक्रेन के समर्थन जैसे प्रतीकों को अपने साथ न लाने और कोई भी हथियार न ले जाने का आग्रह किया।


