मंत्री कुशवाह नई दिल्ली में आईसीएआर की वार्षिक बैठक में हुए सम्मिलित
Updated on
18-08-2026 06:23 PM
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसाइटी की 97वीं वार्षिक आम बैठक में शामिल हुए। श्री सुब्रमण्यम सभागार, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
मंत्री श्री कुशवाह ने मध्यप्रदेश में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में प्रदेश की पहल को बैठक में साझा किया। उन्होंने कहा कि बदलती कृषि परिस्थितियों में उद्यानिकी फसलों का विस्तार किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। प्रदेश में फल, सब्जी, मसाला एवं पुष्प उत्पादन के साथ खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि अनुसंधान संस्थानों की तकनीक और नवाचारों को खेत तक पहुंचाकर किसानों को बेहतर उत्पादन, मूल्य संवर्धन और बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। बैठक में विभिन्न राज्यों के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभागों के मंत्रीगणों ने सहभागिता कर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…