सुनीता विलियम्स को स्पेस से लाने का मिशन शुरू, एलन मस्क की कंपनी ने लॉन्च किया अंतरिक्ष यान, कब होगी वापसी?
Updated on
29-09-2024 03:27 PM
वॉशिंगटन: पिछले 3 महीनों से स्पेस में फंसी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए नासा ने मिशन लॉन्च किया है। स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान को दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ लॉन्च किया गया है। अंतरिक्ष यान में दो खाली सीटें भी हैं, जिनके जरिए सुनीता विलियम्स और विल्मोर को स्पेस से वापस लाया जाएगा। शनिवार को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से अंतरिक्ष यान लॉन्च हुआ। दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में गए थे। फरवरी में अब इनकी वापसी हो सकती है।
बोइंग स्टारलाइनर की यह टेस्ट फ्लाइट थी। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 8 दिन के लिए स्पेस में रहना था। लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण वह पृथ्वी पर नहीं लौट पाए हैं। बोइंग स्टारलाइनर दो महीने से ज्यादा समय तक स्पेस में रहने के बाद धरती पर खाली लौट आया। उसकी लैंडिंग सुरक्षित रही। स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन के जरिए नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
तूफान के कारण नहीं हुआ लॉन्च
गुरुवार को क्रू ड्रैगन की लॉन्चिंग होनी थी। लेकिन तूफान हेलेन के कारण इसमें देरी हुई। फ्लोरिडा, जॉर्जिया और टेनेसी और कैरोलिनास में इसने तबाही मचाई है। अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने क्रू ड्रैगन को बनाया है। हर छह महीने में ISS पर यह अंतरिक्ष यात्रियों को लाता और ले जाता है।
स्टारलाइनर में आई थी खराबी
नासा और रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट है। इसके तहत तीन सीटों वाला रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान ISS के लिए हर उड़ान के दौरान एक नासा अंतरिक्ष यात्री को ले जाता है। वहीं चार सीटों वाले क्रू ड्रैगन में एक रूसी अंतरिक्ष यात्री होता है। जून में लॉन्च के बाद बोइंग स्टारलाइर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी देखी गई थी। अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इसे पृथ्वी पर खाली लाने का फैसला किया गया था।
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…