Select Date:

भारत में मेरा परिवार रहता है, खोज कर दिखाओ... पाकिस्‍तान ने बोला झूठ तो तालिबान के सबसे बड़े दुश्‍मन ने लगाई फटकार, दी चुनौती

Updated on 08-11-2025 01:07 PM
काबुल: अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्‍लाह सालेह ने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है। उन्होंने पाकिस्तान के झूठे आरोपों और कमजोर खुफिया तंत्र को तगड़ी चुनौती दी है। दरअसल पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि आसिफ दु्र्रानी ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि अमरुल्लाह सालेह का परिवार भारत में रह रहा है। सालेह ने इस दावे को पूरी तरह मनगढ़ंत और हास्यास्पद बताते हुए चुनौती दी है, कि पाकिस्तान की समस्या उसकी अपनी नाकामी और गफलत में है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि "अगर पाकिस्तान जागरूक और सतर्क होता, तो आज उसकी स्थिति इतनी खराब न होती।" सालेह ने दु्र्रानी को खुली चुनौती दी कि "अगर वे उनके किसी भी रिश्तेदार, गांव के व्यक्ति, सहकर्मी या यहां तक कि किसी दूर के पंजशिरी संबंधी के बारे में साबित कर दें कि वो भारत में रह रहा है तो वे उन्हें इनाम देंगे।"
पाकिस्तान पर बरसे अमरुल्‍लाह सालेह
अमरुल्‍लाह सालेह ने कहा कि "मुझे नहीं पता कि अमेरिकियों ने एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन का पता लगाने के लिए डॉ. अफरीदी को कितनी रकम दी थी, एक रकम बताएं और मुझे बताएं। खैर, सच तो यह है कि दुर्रानी का बयान पूरी तरह से निराधार है। यह निराधार दावा मुझे 1995 या 1996 की एक अनकही कहानी की याद दिलाता है, जब राष्ट्रीय नायक और शहीद अहमद शाह मसूद ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री सरदार आसिफ अहमद खान दुल्ला से मुलाकात की थी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस्लामाबाद प्रोफेसर बुरहानुद्दीन रब्बानी की मुजाहिदीन सरकार का विरोध इसलिए कर रहा है क्योंकि बगराम एयरबेस पर भारतीय सलाहकार और सैन्यकर्मी तैनात हैं। शहीद अहमद शाह मसूद ने साफ किया कि यह दावा झूठा है, लेकिन मंत्री सरदार आसिफ अड़े रहे और उन्होंने जोर देकर कहा कि आईएसआई की खुफिया जानकारी सटीक है और उसे मुजाहिदीन की गहरी जानकारी है।"
सालेह ने आगे लिखा है कि "बैठक का अंत सुखद नहीं रहा। मंत्री सरदार आसिफ के अनुरोध पर, मसूद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर उनकी एक तस्वीर ली जानी थी। वहां मौजूद एक आईएसआई अधिकारी को इस पल को कैद करने का काम सौंपा गया था। कई बार शटर दबाने के बाद, उसे एहसास हुआ कि उसके कैमरे में फिल्म ही नहीं है। अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ, राष्ट्रीय नायक सरदार आसिफ की ओर मुड़े और बोले: "आप अपनी खुफिया जानकारी के लिए इन लोगों पर भरोसा करते हैं, ऐसे लोग जिन्हें यह भी नहीं पता कि उनके अपने कैमरे में क्या है, बगराम एयरबेस के अंदर की तो बात ही छोड़ दीजिए।"सालेह ने कहा कि "भारत एक बेहद सम्मानित देश है, महान, गहरा और अटल, जिसके साथ मैंने सौहार्दपूर्ण व्यावसायिक और राजनीतिक संबंध बनाए रखे हैं। लेकिन मेरे परिवार के बारे में दुर्रानी का दावा बिल्कुल निराधार है।" उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान के आरोप "न सिर्फ बेबुनियाद हैं, बल्कि जानबूझकर झूठ फैलाने की कोशिश" हैं। सालेह ने कहा, "पाकिस्तान अपनी हर नाकामी का दोष दूसरों पर डालने की आदत से बाहर नहीं आ पा रहा। उसे दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने हालात पर नजर डालनी चाहिए।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.