आज शुरू होगा राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’, रायसेन से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह करेंगे शुभारंभ
Updated on
01-06-2026 02:12 PM
भोपाल। किसानों को वैज्ञानिक और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत सोमवार को रायसेन जिले के रामसिया गांव से होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अभियान का शुभारंभ करेंगे।
अभियान के तहत किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी परीक्षण, सॉइल हेल्थ कार्ड, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, हरी खाद, फसल चयन, कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक कृषि पद्धतियों तथा नकली खाद, बीज और कीटनाशकों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा।
सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की चर्चा
अभियान की शुरुआत से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर चर्चा कर उन्हें इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने इसे किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण जनजागरण अभियान बताया।
30 जून तक बनेगा गांव-गांव पहुंचने का रोडमैप
रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री ने देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों, आईसीएआर संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि केवल सलाह देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि खेत स्तर पर प्रदर्शन, वैज्ञानिक प्रमाण और व्यवहारिक उदाहरणों के जरिए किसानों का विश्वास मजबूत करना होगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि 30 जून तक का विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि कौन अधिकारी, वैज्ञानिक या टीम किस दिन किस गांव में पहुंचेगी। अभियान की निगरानी डैशबोर्ड आधारित प्रणाली से की जाएगी।
किसानों को योजनाओं का भी मिलेगा लाभ
अभियान के दौरान किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…