रूसी हमले के बाद पोलैंड को बचाने उतरा NATO, ऑपरेशन Eastern Sentry का ऐलान, पुतिन की घेराबंदी!
Updated on
13-09-2025 02:28 PM
ब्रसेल्स: पोलैंड पर रूसी हमले के बाद नॉर्थ अटलांटिक गठबंधन यानि नाटो ने ऑपरेशन ईस्टर्न सेंट्री शुरू करने की घोषणा की है। नाटो महासचिव मार्क रूटे ने शुक्रवार को घोषणा की है, कि इस हफ्ते पोलिश हवाई क्षेत्र में रूसी ड्रोन के घुसपैठ के बाद नाटो ने यूरोप के पूर्वी हिस्से की रक्षा को मजबूत करने के लिए ऑपरेशन की शुरूआत की है। मार्क रूटे ने कहा है कि "ईस्टर्न सेंट्री" अभियान आने वाले दिनों में शुरू होगा और इसमें डेनमार्क, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और अन्य देशों की सेनाएं शामिल होंगी। उन्होंने आगे कहा कि "ईस्टर्न सेंट्री हमारी स्थिति में लचीलापन और मजबूती लाएगा और यह संदेश देगा कि एक रक्षात्मक गठबंधन के रूप में हम हमेशा अपनी रक्षा के लिए तैयार हैं।"
नाटो के प्रमुख मार्क रूटे ने कहा कि बुधवार को रूस का "खतरनाक और अस्वीकार्य" ड्रोन घुसपैठ "कोई अलग घटना नहीं थी।" इस ऑपरेशन के तहत शुरुआत में लड़ाकू विमानों और एक हवाई रक्षा फ्रिगेट की एक साथ तैनात की जाएगी और फिर आर्कटिक और काला सागर के बीच के क्षेत्र को कवर करने के लिए इसका विस्तार करने की योजना है, जिससे संभावित रूसी ड्रोन और मिसाइलों के खिलाफ एक सुरक्षा कवच बनाया जा सके। इस ऑपरेशन के तहत डेनमार्क 2 एफ-16 फाइटर जेट, एक एंटी-एयर वारफेयर फ्रिगेट, फ्रांस अपने 3 राफेल फाइटर जेट और जर्मनी 4 यूरोफाइटर जेट भेजेगा। दूसरी तरफ नाटो के पूर्वी हिस्से की रक्षा में मदद के लिए इटली और नीदरलैंड ने पहले ही F-35A स्टील्थ फाइटर जेट भेज दिए हैं, जो एस्टोनिया और पोलैंड में तैनात किए गये हैं।
रूस के खिलाफ नाटो का सैन्य विस्तार, युद्ध का खतरा? NATO के सुप्रीम एलाइड कमांडर यूरोप जनरल एलेक्सस ग्रिनक्विच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस ऑपरेशन को "फ्लेक्सिबल और एजाइल" अभियान बताया, जिसमें जमीनी और हवाई रक्षा क्षमता, इन्फॉर्मेशन-शेयरिंग और ड्रोन काउंटर सिस्टम शामिल होंगे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑपरेशन को यूके ने भी समर्थन देने का संकेत दिया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 टाइफून फाइटर जेट तक भेजे जा सकते हैं। NATO ने साफ कहा है कि यह सिर्फ पोलैंड की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा पूर्वी फ्लैंक, आर्कटिक से लेकर ब्लैक सी और भूमध्य सागर तक इसके दायरे में आएगा। सीएनएन के मुताबिक पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने रूस की ड्रोन घुसपैठ को "हमला" कहा है। उन्होंने कहा है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ यह कोई गलती नहीं थी।
पोलैंड के अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने 21 ड्रोन हमले लॉन्च किए थे, जिनमें से कुछ बेलारूस से पोलिश सीमा में दाखिल हुए। 16 ड्रोन का मलबा पोलैंड के अंदर कई सौ मील के इलाकों में मिला है, जबकि कुछ ड्रोन बार-बार सीमा पार करते देखे गए। इस घटना के बाद वारसॉ ने बेलारूस और यूक्रेन सीमा के पास एयरस्पेस बंद कर दिया। पोलैंड ने NATO से आर्टिकल 4 के तहत परामर्श की मांग की, जिसके बाद NATO परिषद ने तुरंत ऑपरेशनल कदम उठाया है। पोलैंड के विदेश मंत्री मार्सिन बोसाकी ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क से चेतावनी देते हुए कहा है कि "इस तरह की उकसावे की कार्रवाई युद्ध को खत्म करने और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार शांति और स्थिरता बहाल करने के अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामूहिक और अथक प्रयासों का अपमान है।"
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…