'अगला सवाल...; लियोनेल मेसी के नाम से चिढ़ गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फिर उठाया ऐसा कदम, फैंस होंगे निराश
Updated on
24-06-2026 12:41 PM
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में ही पुर्तगाल के लिए पहला गोल किया। इस गोल के साथ ही वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्होंने मैच के 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। रोनाल्डो वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनके नाम अब 10 वर्ल्ड कप गोल हो गए हैं।
मेसी का नाम सुनते ही रोनाल्डो चिढ़े
मिक्स्ड जोन इंटरव्यू के दौरान स्पेनिश पत्रकार ने लियोनेल मेसी के बारे में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से सवाल पूछने लगे। ऐसा लग रहा था कि वह अर्जेंटीना के कप्तान और किलियन एम्बाप्पे दोनों के बारे में बोलने वाले थे लेकिन शायद रोनाल्डो को यह सवाल पसंद नहीं आया। वह सवाल पूरा होने से पहले ही दूसरी तरफ मुड़ गए और दूसरे पत्रकार की ओर इशारा किया और उनसे सवाल पूछने को कहा। वह रिपोर्टर अपना सवाल पूरा नहीं कर पाया।
नॉकआउट राउंड में पुर्तगाल और अर्जेंटीना की टक्कर होने की संभावना है। इस बारे में सवाल हुआ तो रोनाल्डो ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या जवाब दूं। यह एक ऐसा सवाल है जिसका कोई खास मतलब नहीं है। लेकिन हां, यह बहुत बढ़िया होगा।'
रोनाल्डो नाराज होकर बाहर निकल गए
इसके बाद भी पत्रकारों ने लियोनेल मेसी से जुड़ा सवाल पूछना बंद नहीं किया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो से एक बार फिर मेसी के गोल के बारे में सवाल हुआ तो वह मिक्स्ड जोन से निकल गए। वह गुस्से में भी नजर आ रहे थे। इसके साथ ही रोनाल्डो ने कहा- मुझे दूसरों की कोई परवाह नहीं है। एम्बाप्पे ने भी गोल किया।क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की प्रतिद्वंदता करीब दो दशक से चलती जा रही है। दोनों में से बेस्ट कौन है, इसे लेकर काफी डिवेट होते हैं। 2009 से 2018 के बीच दोनों ही स्पेनिश लीग ला लिगा में खेले। रोनाल्डो रियल मैड्रिड तो मेसी बार्सिलोना का हिस्सा थे। इस दौरान दोनों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती थी।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…