Select Date:

शादी कार्ड पर नहीं, अब कैटर्स के नाम पर मिलेगा सिलिंडर, भोपाल में गैस कंपनियों और खाद्य विभाग ने बदला नियम

Updated on 19-04-2026 01:13 PM

 भोपाल। जिले में शादी समारोह में भोजन के लिए उपयोग होने वाले कमर्शियल सिलिंडर अब सीधे शादी के कार्ड पर नहीं मिलेंगे। इसके लिए अब कैटर्स के कनेक्शन पर ही सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। खाद्य विभाग ने व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। हाल ही में गैस कंपनियों ने शादी कार्ड दिखाने व 4400 रुपये जमा करने पर व्यावसायिक सिलिंडर आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद जब एजेंसियों पर स्टॉक की समस्या शुरू हुई और लोग परेशान हुए तो शनिवार को व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। जानकारी के अनुसार गैस कंपनियों ने निर्देश दिए थे कि सभी एजेंसी संचालक विवाह समारोह के लिए उपभोक्ताओं द्वारा शादी का कार्ड दिखाने पर दो कमर्शियल सिलिंडर दे सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को 4400 रुपये जमा राशि और 3700 रुपये रिफिलिंग शुल्क जमा करनी होगी।इसके बाद जब शुक्रवार को उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंचे तो उन्हें सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। इससे खाद्य विभाग में पत्र लिखकर सिलिंडर की मांग की थी, इस पर विभाग ने गैस एजेंसियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत करवाया था। इसके बाद खाद्य विभाग व कंपनियों ने मिलकर नया नियम बनाया है।

कैटर्स को करना होगी बुकिंग

सूत्रों के अनुसार अब शादी समारोह के लिए व्यावसायिक सिलिंडर एजेंसी से कैटर्स द्वारा लिए जा सकेंगे। इसके लिए शादी समारोह के लिए कैटर्स की बुकिंग करने पर वह अपने कनेक्शन पर एजेंसी पर बुकिंग करेगा। इससे खाली सिलिंडर के बदले में एजेंसी उसे तय समय पर आपूर्ति कर देंगी, जिससे लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि अब शादी कार्ड पर लोगों को नहीं बल्कि कैटर्स के कनेक्शन पर ही कमर्शियल सिलिंडर आपूर्ति की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
भोपाल, दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदेशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री…
 22 July 2026
मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। लगातार आश्वासनों के बावजूद किराया संशोधित नहीं होने से नाराज मध्य प्रदेश बस ओनर्स…
 22 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए हैं।विधानसभा में सरकार के जवाब का हवाला…
 22 July 2026
भोपाल। आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज के झांसे में आकर भोपाल गए सागर जिले के एक किसान की गलत ब्लड चढ़ाने के कारण मौत हो गई।मृतक 46 वर्षीय ब्रह्मानंद सिंह…
 22 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने स्पष्ट किया है कि नदियों में दूध अर्पित करना लोगों की आस्था का विषय है और इसके खिलाफ देश में कोई निषेधात्मक कानून नहीं…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2018 के मेडिकल एजुकेशन एडमिशन रूल्स में संशोधन करके…
 22 July 2026
 भोपाल। कोलार इलाके में दानिश हिल्स व्यू कालोनी के रहवासियों द्वारा अकबरपुर की शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन, पहाड़ी और पेड़ों की कटाई के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन…
 22 July 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शाहपुरा तालाब और उसके बफर जोन का सीमांकन कर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शाहपुरा तालाब किनारे डाला…
Advt.