क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे और इंग्लैंड की भिड़ंत, हालैंड-हैरी केन होंगे आमने-सामने, किसका पलड़ा रहेगा भारी
Updated on
11-07-2026 12:40 PM
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और अब बारी है क्वार्टर फाइनल की, जहां 11 जुलाई को नॉर्वे और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों ने राउंड ऑफ 16 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम 8 में जगह बनाई है। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में एरलिंग हालैंड और हैरी केन की टक्कर पर सबकी नजर होने वाली है। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। वहीं हारने वाली टीम को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना होगा।
मेक्सिको का हराकर आ रहा है इंग्लैंड
इंग्लैंड ने राउंड ऑफ-16 में मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम के कप्तान हैरी केन एक बार फिर शानदार लय में हैं और अब तक कई अहम मौकों पर टीम के लिए गोल कर चुके हैं। उनके अलावा जूड बेलिंघम, बुकायो साका और फिल फोडेन जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
नॉर्वे ने सभी को चौंकाया
दूसरी ओर नॉर्वे इस विश्व कप की सबसे बड़ी सरप्राइज टीमों में से एक बनकर उभरा है। टीम ने राउंड ऑफ-16 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर सभी को चौंका दिया। इससे पहले उसने आइवरी कोस्ट को भी मात दी थी। नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालांड शानदार फॉर्म में हैं और विरोधी डिफेंस के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
हालैंड और हैरी केन की टक्कर होगी जबरदस्त
इंग्लैंड बनाम नॉर्वे क्वार्टर फाइनल मुकाबले की सबसे दिलचस्प टक्कर हैरी केन और एरलिंग हालैंड के बीच देखने को मिलेगी। दोनों दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकरों में शामिल हैं और एक गोल पूरे मैच की दिशा बदल सकते हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हालैंड अबतक 7 गोल कर चुके हैं। जबकि हैरी केन ने 6 बार गेंद को नेट्स में भेजा है। इन दोनों के अलावा मिडफील्ड में जूड बेलिंघम और मार्टिन ओडेगार्ड की भिड़ंत भी काफी अहम रहने वाली है। वैसे तो कागजों पर इंग्लैंड थोड़ा मजबूत नजर आता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए नॉर्वे को हल्के में लेना बड़ी गलती होगी।
भारत में कितने बजे देख सकते हैं मैच?
भारतीय फैंस भी नॉर्वे और इंग्लैंड की इस कांटेदार टक्कर को मिस नहीं करना चाहेंगे। यह मुकाबला मियामी गार्डन्स में खेला जाने वाला है। भारतीय समयानुसार 11 जुलाई को देर रात 2 बजकर 30 मिनट से मैच शुरू हो जाएगा। ZEE5 के सब्सक्रिप्शन के साथ आप ये मुकाबला देख सकते हैं।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…