भारत के एक जिले को 220000 H-1B वीजा... अमेरिकी अर्थशास्त्री ने भारतीय वीजा कैप पर लगाया फ्रॉड का आरोप, जानें क्या कहा
Updated on
26-11-2025 01:56 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व हाउस प्रतिनिधि और अर्थशास्त्री डेव ब्रैट ने H-1B वीजा प्रोग्राम को लेकर भारत पर निशाना साधा और बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के एक जिले को 220,000 H-1B वीजा मिले जो उसकी राष्ट्रीय सीमा से 2.5 गुना ज्यादा है। ब्रैट ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब ट्रंप प्रशासन एच-1बी वीजा पर अपनी कार्रवाई तेज कर रहा है। एक पॉडकॉस्ट पर उन्होंने कहा कि एच-1बी वीजा सिस्टम इंडस्ट्रियल स्तर के फ्रॉड में फंस गया है। ब्रैट ने कहा जब आप H-1B सुनते हैं तो अपने परिवार के बारे में सोचें, क्योंकि इन फ्रॉड वीजा ने उनका भविष्य चुरा लिया है।
चेन्नई को लेकर ब्रैट ने किया दावा
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के पूर्व सदस्य डॉ. डेव ब्रैट ने कहा कि भारत से वीजा का आवंटन उस स्तर तक पहुंच गया है जो कानूनी सीमाओं को पार कर गया है। स्टीव बैनन के पॉडकास्ट पर ब्रैट ने कहा, '71 प्रतिशत H-1B वीजा भारत से आता है, और चीन से सिर्फ 12 प्रतिशत। इससे पता चलता है कि वहां कुछ चल रहा है। सिर्फ 85000 H-1B वीजा की सीमा है, फिर भी किसी तरह भारत के एक जिले मद्रास (चेन्नई) को 220000 (वीजा) मिल गया। यह कांग्रेस की तय सीमा सा 2.5 गुना ज्यादा है। तो यही धोखाधड़ी है।'
अमेरिकी कामगारों के लिए बताया खतरा
ब्रैट ने इसे अमेरिकी कामगारों के लिए सीधे खतरा बताया और कहा, 'जब इनमें से कोई एक आकर दावा करता है कि वे स्किल्ड नहीं हैं, तो यही फ्रॉड है। वे नहीं हैं। वे आपके परिवार की नौकरी, आपका मॉर्गेज, आपका घर, यह सब छीन रहे हैं।' रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेड ने साल 2024 में लगभग 220,000 एच-1बी वीजा और 140,000 H-4 डिपेंडेंटेस वीजा जारी किए हैं। कॉन्सुलेट चार बड़े इलाकों, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के लिए वीजा आवेदन हैंडल करता है।
अमेरिकी राजनयिक का चेन्नई को लेकर दावा
अमेरिकी अर्थशास्त्री ब्रैट ने भारतीय मूल की अमेरिकी विदेश सेवा अधिकारी महवश सिद्दीकी के पहले लगाए आरोपों का हवाला दिया। सिद्दीकी ने 2005-2007 तक चेन्नई कॉन्सुलेट में काम किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला दावा किया और कहा कि भारत से आने वाले 80-90 प्रतिशत H-1B वीजा नकली डॉक्यूमेंट्स से भरे होते हैं। महवश ने कहा कि उन्होंने 2006 और 2007 के बीच कम से कम 51,000 नॉन इमिग्रेंट वीजा पर फैसला सुनाया।
महवश ने हैदराबाद को एक खॉस स्पॉट बताया जहां अमीरपेट इलाके में दुकानें थीं जो आवेदकों को न सिर्फ वीजा के लिए कोचिंग देती थीं, बल्कि नकली डिग्री और डॉक्यूमेंट्स या शादी के दस्तावेज भी दे रही थीं। सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को फ्रॉड का पैटर्न जल्दी पता चल गया और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि उनकी कोशिशों का विरोध हुआ और राजनीतिक दबाव होने की बात कही। उनके अभियान को 'रोग ऑपरेशन' कहकर खारिज कर दिया गया।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…