Select Date:

एक नाम, तीन आईडी... समग्र डेटाबेस की पड़ताल में बड़ा खुलासा, भोपाल में 11 लाख से ज्यादा लोगों की e-KYC पेंडिंग

Updated on 06-06-2026 12:26 PM

भोपाल। सरकारी योजनाओं में अनिवार्य समग्र आइडी व्यवस्था की पड़ताल में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिले में 31 लाख से अधिक समग्र आइडी धारकों में से 11 लाख 64 हजार लोगों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, जबकि अधिकारियों का दावा है कि इनमें पांच लाख सेआंकड़ों के अनुसार जिले में 31 लाख 18 हजार 715 लोगों ने समग्र आइडी बनवाई है। इनमें से अब तक केवल 19 लाख 48 हजार 693 आइडी ही आधार से लिंक हो सकी हैं, जबकि 11 लाख 64 हजार 837 सदस्यों की ई-केवाईसी लंबित है। समग्र सेल के अधिकारियों का दावा है कि ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया में करीब पांच लाख से अधिक समग्र आइडी फर्जी या डुप्लीकेट होने की संभावना सामने आई है।

फर्जीवाड़ा रोकने आधार से लिंक करवा रहे आईडी

अधिकारियों का कहना है कि समग्र आइडी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र व्यक्ति को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और एक व्यक्ति एक ही योजना का लाभ एक बार प्राप्त कर सके। लेकिन जांच में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां एक से अधिक समग्र आइडी बनवाकर योजनाओं का लाभ लिया जा रहा था।

इसी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में समग्र आइडी को आधार से लिंक करने और ई-केवाईसी कराने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान पूरा होने के बाद समग्र डेटाबेस अधिक पारदर्शी होगा और योजनाओं में फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जा सकेगा।

 अधिक आइडी फर्जी या डुप्लीकेट हो सकती हैं। आधार लिंकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति के नाम पर दो से तीन समग्र आईडी मिलने के मामले भी उजागर हुए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की अधिकांश जनकल्याणकारी योजनाओं में समग्र आइडी अनिवार्य किए जाने के बाद भोपाल जिले में समग्र डेटा की शुद्धता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आय प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस, बीपीएल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं के लिए उपयोग की जाने वाली समग्र आइडी में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.