Select Date:

PAK फौजी अफसरों पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप : 100 बच्चों के 600 वीडियो सामने आए

Updated on 07-05-2024 01:16 PM

पाकिस्तानी सेना के सबसे बड़े‎ सेक्स स्कैंडल का खुलासा हुआ है।‎ खैबर पख्तूनख्वा के कबाइली ‎इलाकों में तैनात कर्नल से मेजर रैंक‎ तक के कुछ अफसरों के बच्चों से‎ यौन शोषण के 600 से ज्यादा‎ वीडियो सामने आए हैं।

बच्चों की ‎उम्र 14 साल से कम बताई गई है। ‎लगभग सौ से ज्यादा बच्चों का पांच‎ साल से यौन शोषण किया जा रहा ‎था। कुछ अफसरों को पाराचिनार‎ कैंट से पेशावर कमांड हेडक्वार्टर ‎बुला लिया गया है। कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल‎ हसन अजहर हयात ने कोर्ट ऑफ ‎इन्क्वायरी में आदेश देते हुए किसी ‎भी अफसर के यौन शोषण में ‎शामिल होने से इनकार किया है।‎

सेना का दावा है कि तीन साल‎ पहले भी अफसरों पर 13 साल के‎ लड़के के यौन शोषण के आरोप ‎लगे थे जो झूठे पाए गए थे। इस बीच,‎ FIR के बाद पुलिस ने यौन ‎शोषण केस में एक स्थानीय‎ दुकानदार को गिरफ्तार किया है।‎

गरीब बच्चों की सप्लाई, ब्लैकमेल‎ करने के लिए वीडियो बनाए गए थे‎
पुलिस ने बताया कि ‎इलाके का एक दुकानदार ताहिर कबादी सेना ‎का करीबी था। वही गरीब बच्चों की सप्लाई ‎करता था। बताया जाता है कि वह बच्चों को‎ लालच देकर अफसरों के पास भेजता था।‎ उसने ही बच्चों के यौन शोषण के वीडियो‎ भी बनाए।

इससे वह बच्चों के माता-पिता से ‎पैसे भी ऐंठता था। साथ ही वीडियो के जरिए वह बच्चों को ब्लैकमेल करके‎ बार-बार अफसरों के पास भेजता था। पुलिस ने उसके लैपटॉप ‎से ये वीडियो बरामद किए हैं।‎

पहले भी आरोप लगे थे, लेकिन सेना‎ के अफसरों ने आरोपियों को छुड़ाया‎
खुर्रम के स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेना‎ के कुछ अफसरों पर पहले भी बच्चों के यौन ‎शोषण के आरोप लगे थे, लेकिन पाक सेना के मेजर और कैप्टन रैंक के अफसरों ने‎ पुलिस वालों पर दबाव डालकर आरोपियों को‎ छुड़ा लिया था।

पाकिस्तान में 2015 में बच्चों‎ के यौन शोषण के वीडियो वायरल करने का‎ बड़ा रैकेट सामने आया था। इसमें करीब 400 वीडियो थे। इन वीडियो को ‎50-50 रुपए में बेचा गया था। हालांकि, इस मामले में‎ फौज के अफसर शामिल नहीं थे।‎



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.