तालिबान की धमकी के बाद घबराई पाकिस्तानी सेना, अफगानिस्तान पर हवाई हमले से इनकार, कहा- हम खुलकर हमला करते हैं
Updated on
26-11-2025 01:57 PM
इस्लामाबाद: अफगान तालिबान के बदला लेने की धमकी के बाद पाकिस्तान घबरा गया है। इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में एयरस्ट्राइक में अपना हाथ होने से इनकार कर दिया। तालिबान ने पाकिस्तान को इन हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया था और उचित जवाब देने की कसम खाई थी। खोस्त प्रांत में हुए इन हमलों में 9 बच्चों और एक महिला की मौत हुई है। तालिबान सरकार के प्रवक्त जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट करके पाकिस्तान पर एक आम नागरिक के घर को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये हमले पाकिस्तानी सेना ने किए थे।
पाकिस्तानी सेना का हमले से इनकार
तालिबान के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान की सेना ने इसे खारिज किया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला नहीं किया है। जब भी हम कोई स्ट्राइक करते हैं, उसकी खुले तौर पर और सही तरीके से घोषणा की जाती है।' चौधरी ने आगे कहा, 'पाकिस्तान कभी भी आम लोगों पर हमला नहीं करता।' उन्होंने अंतरिम अफगान सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
पाकिस्तानी ड्रोन थे शामिल
इस बीच तालिबान के प्रवक्ता मुस्तफिर गुरबुज ने पुष्टि की कि हमला पाकिस्तान ने किया है। गुरबुज ने कहा कि स्ट्राइक में इस्तेमाल किए एयरक्राफ्ट में ड्रोन भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में हुए एक अन्य हमले में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। खोस्त और पक्तिका समेत सीमावर्ती इलाकों में एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
तालिबान का जवाबी हमले का वादा
तालिबाने कड़े शब्दों में एयर स्ट्राइक की निंदा की और इसे अफगानिस्तान के एयरस्पेस और इलाके का उल्लंघन बताया। जहीहुल्लाह मुजाहिद ने दोहराया कि देश के हवाई क्षेत्र, इलाके और लोगों की रक्षा अफगानिस्तान की वैध सरकार का अधिकार है। उन्होंने सही समय पर जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया।
पाकिस्तान ने यह हमला पेशावर में एक पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर पर हुए आत्मघाती हमले के ठीक एक दिन बाद हुआ है। पेशावर बम हमले में तीन पाकिस्तानी अधिकारी मारे गए थे, जबकि 11 अन्य घायल हुए थे। किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने हमले की निंदा करते हुए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को जिम्मेदार ठहराया।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…