तालिबान से पिटने के बाद बातचीत की मेज पर आया पाकिस्तान, दोहा में तालिबानी रक्षा मंत्री से मिलेंगे पाकिस्तानी NSA, अब आगे क्या?
Updated on
17-10-2025 12:48 PM
दोहा: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के हिंसक झड़पों के बाद दोनों पक्ष बातचीत के लिए शुक्रवार 17 अक्टूबर को कतर की राजधानी दोहा में मिल रहे हैं। इस बैठक में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और खुफिया एजेंसी ISI के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक और अफगान तालिबान के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब के मिलने की संभावना है। बुधवार शाम को तालिबान और पाकिस्तान के बीच हुए 48 घंटे के युद्धविराम लागू होने के बाद हो रही इस बैठक में तनाव कम करने को लेकर चर्चा होगी। न्यूज-18 ने एक शीर्ष राजनयिक सूत्र ने यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस महत्वपूर्ण वार्ता में दोनों पक्षों के प्रमुख मंत्री और सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। अफगान पक्ष का एक प्रतिनिधिमंडल कतर की राजधानी का दौरा कर रहा है। काबुल इस संकट का इस्तेमाल कूटनीतिक वैधता स्थापित करने और इस्लामाबाद पर तालिबान की संप्रभुता को औपचारिक मान्यता दिलाने के लिए दबाव बनाने के लिए करने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान ने अभी तक अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है।
पाकिस्तान उठाएगा टीटीपी का मुद्दा
पाकिस्तान इस बैठक में ऐसे समय में शामिल हो रहा है, जब वह तालिबान सैनिकों के साथ ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमलों से घायल होकर तड़प रहा है। इस्लामाबाद इस मंच का इस्तेमाल खैबर और अफगान सीमा से लगे वजीरिस्तान इलाके में टीटीपी के हमलों में वृद्धि के बारे में अपनी शिकायत के लिए करेगा।
युद्धविराम के विस्तार पर होगी चर्चा
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, दोहा बैठक में मुख्य चर्चा युद्धविराम के विस्तार पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। हालांकि, पाकिस्तान इस दौरान किसी समझौते के बदले तालिबान सरकार से महत्वपूर्ण रियायत की मांग कर सकता है। बैठक के लिए तीसरे पक्ष का मध्यस्थता करना साफ तौर पर दर्शाता है कि इस्लामाबाद और काबुल के संबंध सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान जहां सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी आश्वासन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, वहीं तालिबान वैश्विक मंच पर अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए करने की तैयारी में है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…