कतर में हमले से बढ़ी फिक्र
इजरायली सेना ने मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा पर हवाई हमले किए हैं। इजरायल ने फिलिस्तीनी गुट हमास के नेताओं को निशाना बनाकर हमले करने की बात कही है। इजरायल के इन हमलों ने पूरे अरब जगत और दुनिया को हैरान किया है। कतर को अरब में अमेरिका का सबसे अहम सहयोगी माना जाता है।कतर में मध्य पूर्व का सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा है। ऐसे में इसकी संभावना नहीं थी कि इजरायल की ओर से कतर में बम गिराए जा सकते हैं। इजरायल ने हमला करते हुए अरब जगत के साथ-साथ पाकिस्तान को भी चौंकाया है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ का गाजा, कतर और क्षेत्र के तनाव पर बयान आया है।


