Select Date:

पाकिस्तान अपनी कब्र खोद रहा... अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक की जनरल मुनीर-शहबाज को तालिबान से जंग पर बड़ी चेतावनी

Updated on 14-10-2025 12:44 PM
वॉशिंगटन: पाकिस्तान की अफगानिस्तान से तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार रात को बॉर्डर पर भारी गोलीबारी के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आक्रामक हैं। अफगान बॉर्डर पर बढ़े तनाव को वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक जाल्मय मामोजी खलीलजाद ने पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल कहा है। विदेश नीति विशेषज्ञ खलीलजाद का कहना है कि पाकिस्तान जो कर रहा है, वह खुद अपनी कब्र खोदन के जैसा है। खासतौर से तालिबान के साथ तनाव पर खलीलजाद ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को चेताया है।

जाल्मय मामोजी खलीलजाद ने कहा है कि पाकिस्तान की नीतियां ही उसकी परेशानी बढ़ा रही हैं। वह पड़ोस में नए-नए दुश्मन पैदा कर रहा है। इससे आने वाले समय में उसको भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण एशिया के एक्सपर्ट खलीलजाद साल 2018 से 2021 तक अफगानिस्तान में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रह चुके हैं। तालिबान की अफगानिस्तान की सत्ता में वापसी के बाद वह अमेरिका लौट गए थे।

पाक सरकार की नीतियां गलत

जाल्मय खलीलजाद का कहना है कि पाकिस्तान अपने लिए समस्या बढ़ाता जा रहा है। पाकिस्तानी सरकार कई मोर्चों पर विनाशकारी समस्याओं का सामना कर रही है और जल्द ही इतिहास की कब्र में समा जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कूटनीति की ओर बढ़ने के बजाय पाकिस्तानी प्रतिष्ठान अपने लिए और भी बड़ी खाई खोदता रहेगा। पाकिस्तान के अफगानिस्तान से रिश्ते बिगाड़ने पर उन्होंने ये कहा है।
जाल्मय ने एक और ट्वीट में लिखा, 'पाकिस्तानी सरकार इच्छा जताई है कि अफगान लोगों को आजादी मिले और काबुल में एक सच्ची प्रतिनिधि सरकार बने। पाकिस्तान का अफगान लोगों की परवाह करना बहुत ही नेक काम है लेकिन ये इतना सीधा नहीं है। दशकों से इस्लामाबाद ने उनका समर्थन किया है, जोअफगानिस्तान में अशांति और अस्थिरता पैदा कर रहे थे।'

दूसरों को सलाह ना दे पाक

जाल्मय ने कहा कि पाकिस्तान में नागरिक सरकार के बजाय सैन्य प्रतिष्ठान देश चला रहा है। पाकिस्तान का सबसे लोकप्रिय नेता इमरान खान जेल में है। देश में दिखावटी चुनाव कराए गए हैं। ऐसे में इस्लामाबाद को दूसरे देशों को ये नहीं बताना चाहिए कि उनको अपने राजनीतिक मामले कैसे चलाने चाहिए। ये सलाह देने के बजाय पाकिस्तान के नेताओं को अपने देश की हालत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पाकिस्तानी नेताओं को यह पता लगाना चाहिए कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में चल रहे विद्रोहों को कैसे खत्म किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.