Select Date:

मजबूर पाकिस्तान एससीओ की बैठक के लिए पीएम मोदी को भेजेगा न्योता, रक्षा मंत्री आसिफ ने दिलाई बीते साल की याद

Updated on 28-08-2024 01:51 PM
इस्लामाबाद: इस साल अक्टूबर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक मेजबानी करने जा रहे पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि इस्लामाबाद निश्चित रूप से भारतीय प्रधानमंत्री को क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करेगा। आसिफ का बयान कुछ मीडिया रिपोर्ट में अटकलों के बाद आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंधों के चलते पीएम मोदी आगामी एससीओ बैठक में भाग नहीं लेंगे।

भारत के निमंत्रण की दिलाई याद

पाकिस्तानी रक्षा मत्री से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान भारतीय प्रधानमंत्री को एससीओ शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करेगा, तो उन्होंने कहा, 'हां, निश्चित रूप से इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए।' उन्होंने याद दिलाया कि भारत ने भी जुलाई 2023 में क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते समय तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को दिल्ली आमंत्रित किया था।

पाकिस्तान के सामने मजबूरी

रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि मेजबान देश राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित करने के बारे में चुनाव नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य देश को निमंत्रण नहीं देना अनुचित है और एससीओ किसी भी मेजबान सदस्य के इस तरह के किसी भी कदम को स्वीकार नहीं करेगा। इस बीच एक दिन पहले ही पीएम मोदी की एससीओ बैठक में शामिल न होने को लगाई जा रही अटकलों का भारतीय विदेश मंत्रालय ने खंडन किया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, हमने देखा है कि कई आउटलेट्स ऐसी खबरें चला रहे हैं कि पीएम (मोदी) पाकिस्तान में एससीओ की बैठक में भाग नहीं लेंगे या उनकी जगह विदेश मंत्री भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है और इस संबंध में अटकल लगाने वाली खबरों से बचने का अनुरोध करेगा। बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि पाकिस्तान में एससीओ की बैठक में प्रधानमंत्री की भागीदारी के बारे में कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
Advt.