टीटीपी पर मतभेद
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव का सबसे अहम मुद्दा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) है। पाकिस्तान ने तालिबान सरकार पर टीटीपी को पनाह देने का आरोप लगाया है। टीटीपी ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर लगातार हमले किए हैं। अफगानिस्तान ने टीटीपी को पनाह देने से लगातार इनकार किया है।टीटीपी पर अफगानिस्तान की सफाई को पाकिस्तान नहीं मानता है। ऐसे में दोनों पक्षों में टीटीपी के मुद्दे पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसके चलते सीमा पर बीते महीने झड़पें देखने को मिलीं। इसके चलते पाकिस्तान-अफगान सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है। इससे सीमा पर रहने वाले लोगों को काफी दुश्वारी हो रही है।


