पाकिस्तान का शाहीन मिसाइलों का टेस्ट, भारत ने हर महीने किया 3 युद्धाभ्यास, अब दिल्ली ब्लॉस्ट, दक्षिण एशिया में फिर छिड़ेगी जंग?
Updated on
11-11-2025 01:38 PM
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: फिलहाल इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि लाल किले के सामने कार में हुआ बम धमाका आतंकी हमला हो सकता है। हालांकि अभी जांच जारी है और किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता और आधिकारिक बयान का इंतजार है, लेकिन सवाल ये है कि अगर आतंकी हमले की पुष्टि हो जाती है तो क्या भारत, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को स्थगित कर रखा है, उसे फिर से शुरू करेगा। 10 मई को हुए अचानक संघर्ष विराम के बाद से ही भारत और पाकिस्तान अगले युद्ध की तैयारी में लग चुके हैं। इसीलिए दिल्ली बम धमाके के बाद पाकिस्तान अलर्ट पर है और उसे डर सता रहा है कि भारत अगला हमला शुरू कर सकता है।
ऑपरेशन सिंदूर शुरू होगा या नहीं, इसे जानने के लिए किसी सूत्र की तरफ मुंह ताकने की जरूरत नहीं है, बल्कि पिछले पांच महीने के टाइमलाइन पर बस एक नजर मारने भर की देर है। भारतीय सेना ने 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के स्थगित होने के बाद से नॉनस्टॉप युद्धाभ्यास किए हैं। थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो, जिस दिन कोई हथियार परीक्षण, कोई मिसाइल टेस्ट या युद्ध को लेकर कोई नया अभ्यास ना किया हो। जबकि इस दौरान पाकिस्तान में नये आतंकी शिविरों का बनना फिर शुरू हो चुका है और ऐसी रिपोर्ट है कि चीन ने पाकिस्तान को नये एयर डिफेंस सिस्टम की सप्लाई की है, जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह कर दिया था।
भारत की तीनों सेनाओं का नॉनस्टॉप मिलिट्री ड्रिल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सेनाएं रुकने या दो पल ठहरकर सांस लेने के बजाय काफी आक्रामकता के साथ सैन्य अभियान चला रही है। पिछले 6 महीने में भारत ने करीब 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सैन्य अभ्यास किए हैं, यानी हर महीने 3 और हर 10 दिन में भारत ने एक युद्धाभ्यास किया है। इस दौरान भारतीय सेना ने अमेरिका के साथ 'टाइगर क्लॉ', मंगोलिया के साथ 'नोमैडिक एलीफैंट', प्रांस के साथ 'ऑपरेशन शक्ति', श्रीलंका के साथ 'मित्र शक्ति', मिस्र के साथ 'ब्राइट स्टार-2025' जैसे युद्धाभ्यास किए हैं और इस दौरान भारत ने अपने सबसे एडवांस हथियारों और विमानों का प्रदर्शन किया है, जिनमें राफेल फाइटर जेट और Su-30MKI शामिल रहे हैं।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…