जैश-ए-मोहम्मद में शामिल होने वाले पाकिस्तानी-अमेरिकी को 20 साल तक 'निगरानी' में रखने का आदेश
Updated on
16-08-2024 04:55 PM
न्यूयॉर्क: एक पाकिस्तानी-अमेरिकी को अमेरिका की संघीय अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई, लेकिन उसे निगरानी में रखने का आदेश देकर छोड़ दिया, अब उसे जेल में रहने से छूट मिल गई है। वह कश्मीर या अफगानिस्तान में लड़ने के लिए जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गया था। संघीय न्यायाधीश लियोनी ब्रिंकमा ने बुधवार को 39 साल के उमर फारूक चौधरी के मुकदमे में फैसला सुनाया, जो 2009 में 'जिहाद' में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गया था।
यूएस फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के आतंकवाद निरोधी विशेष एजेंट ब्रूस श्विंड्ट ने एक अदालती फाइलिंग में कहा कि चौधरी के साथी वकार हुसैन खान के अनुसार उसको भर्ती करने वाला उसे कश्मीर या अफगानिस्तान ले जाने वाला था। चौधरी ने अदालत में माना कि वह जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह की मदद करने और अफगानिस्तान में लड़ने के लिए पाकिस्तान गया था। उसने अमेरिकी सैन्य बल को मारने की साजिश रचने के आरोप को भी स्वीकार किया। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, पाकिस्तान पहुंचने के बाद, उसे एक पाकिस्तानी परमाणु ऊर्जा संयंत्र और वायु सेना के ठिकानों पर हमला करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
'इस्लाम की खातिर पाकिस्तान आए'
चौधरी के वकील गेरेमी कामेंस के अनुसार, सैन्य सुविधाओं पर हमला करने की साजिश रचने के आरोप में पाकिस्तानी अदालत द्वारा दोषी पाए जाने के बाद, उसे फैसलाबाद सेंट्रल जेल में कैद कर लिया गया, जहां उसने चार साल से अधिक समय बिताया। वकील गेरेमी कामेंस ने अदालत में तर्क दिया कि भारत विरोधी आतंकवादियों का समर्थन करने के लिए चौधरी को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका हमेशा से इसके लिए इस्लामाबाद की आलोचना करता रहा है। एफबीआई के विशेष एजेंट श्विंड्ट ने कहा कि भर्ती करने वाले, जिसकी पहचान नहीं की गई, ने अहमद अमीर मिन्नी के माध्यम से चौधरी से संपर्क किया था, जिसे पांच में से एक ने समूह के नेता के रूप में पहचाना था।उसके अनुसार भर्ती करने वाले ने यूट्यूब और ईमेल के माध्यम से संवाद किया, और उसे पाकिस्तान पहुंचने के निर्देश दिए। चौधरी और उसके चार साथी सिंध प्रांत के हैदराबाद में एक मस्जिद में गए, जिसके बारे में उनका मानना था कि वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी है, जहां 'अमीर' ने उन्हें लाहौर में एक मुजाहिदीन शिविर में जाने का निर्देश दिया। एफबीआई के विशेष एजेंट श्विंड्ट ने कहा कि शिविर को जमात-उद-दावा से जुड़ा माना जाता था। श्विंड्ट के अनुसार, उसे सरदोगा में पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने कहा कि चौधरी ने एफबीआई की पूछताछ में कहा, 'हम मुसलमानों के साथ काम करने के लिए इस्लाम की खातिर (पाकिस्तान) आए हैं।'
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…