10 दिन के दौरे पर हैं जरदारी
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ जरदारी चीन की 10 दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। उनका यह दौरा शुक्रवार से शुरू हुआ है। पाक विदेश मंत्रालय का कहना है कि जरदारी के दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। इसमें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का विकास शामिल है।आसिफ जरदारी ने कहा कि चीन और पाकिस्तान बेहद खास दोस्त हैं। उन्होंने चीन से पाकिस्तान को मिल रही सैन्य मदद और निवेश के लिए बीजिंग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चीन ने मुश्किल वक्त में हमेशा पाकिस्तान की मदद की है। यह दिखाता है कि दोनों देशों की दोस्ती कितनी सच्ची है।


