ईरान युद्ध में भारत का मध्यस्थ बनना खतरनाक
कंवर सिब्बल ने कहा, "इसके अलावा, ट्रंप किसी भी मध्यस्थ को इसका श्रेय नहीं देंगे; क्योंकि ऐसा करने का मतलब यह होगा कि वह इस स्थिति को खुद अपने दम पर और अपनी शर्तों पर नहीं संभाल पाए। उनका अहंकार इतना बड़ा है कि उसे संभालना मुश्किल है। यही नहीं, अगर हमने ईरान के साथ मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया, तो इस बात का भी खतरा है कि हम ट्रंप के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने का रास्ता खोल देंगे। बेहतर यही है कि हम इस मामले में बेवजह दखल न दें और इसे जैसा है, वैसा ही रहने दें।"


