कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के रेफरेंडम में हिंसक रैली, भारतीय झंडे का अपमान, लगाए भारतीय नेताओं की हत्या के नारे
Updated on
25-11-2025 01:33 PM
ओटावा: कनाडा में खालिस्तान समर्थक बेलगाम हो चुके हैं। सरकार के मौन समर्थन से वो भारत के खिलाफ लगातार जहर फैला रहे हैं और पूरे देश के माहौल को भारतीयों के खिलाफ जहरीला बना रहे हैं। रविवार को ओटावा में हजारों खालिस्तानी सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के बैनर तले एक अलग खालिस्तान के लिए रेफरेंडम के लिए जुटे थे। इस दौरान खालिस्तानी कई घंटे तक लाइन में लगे रहे। भारत सरकार ने SFJ को UAPA कानून के तहत बैन कर रखा है। इस रेफरेंडम के दौरान भारतीय झंडे का अपमान किया गया, भारत के खिलाफ हिंसक नारे लगाए गये।
कनाडा के ओटावा में हुए इस रैली के दौरान भारतीय नेताओं के खिलाफ हिंसक नारे लगाए गये, उन्हें 'मार डालो' जैसे नारे लगाए गये, जबकि इस दौराना कनाडाई पुलिस चुपचाप तमाशा देखती रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक ये कार्यक्रम ओटावा के मैकनैब कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया था। यहां सुबह 10 बजे से 3 बजे तक वोटिंग हुआ, लेकिन भीड़ की वजह से मतदान के समय को बढ़ाना पड़ा। कुल मिलाकर मतलब ये था कि भारत में अलग खालिस्तान देश के लिए कनाडा सरकार की मौन सहमति पर वोटिंग हो रही थी।
कनाडा में खालिस्तानियों की हिंसक रैली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस रैली में ओंटारियो, अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और क्यूबेक सहित कई कनाडाई प्रांतों से खालिस्तान समर्थक आए थे। इन लोगों की लाइन करीब 2 किलोमीटर तक फैली हुई थी। SFJ ने दावा किया है कि इस दौरान करीब 53 हजार लोग जुटे थे। कार्यक्रम के दौरान पीले खालिस्तानी झंडे दिखाई दे रहे थे। इस कार्यक्रम ने कनाडा में रहने वाले हजारों भारतीयों को गुस्से में भर दिया है। वो कनाडाई का मार्क कार्नी सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और भारतीय लीडरशिप के खिलाफ 'हत्यारे नारेबाजी' को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह कनाडाई सरकार का इनको मौन समर्थन हासिल है।
SFJ के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नून, जिन्हें भारत ने आतंकवादी घोषित किया हुआ है, उसने भी इस कार्यक्रम के दौरान वीडियो लिंक से खालिस्तान समर्थकों को संबोधित किया है। SFJ ने इस दौरान यह सवाल भी उठाया कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उसी दिन साउथ अफ्रीका में G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात क्यों की और कनाडा में खालिस्तान के समर्थन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुलाकात के इस समय को "संदिग्ध" बताया।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…