यात्री बसों की होगी सघन जांच, MP में आज से शुरू होगा सप्ताहभर का विशेष अभियान
Updated on
21-05-2026 11:48 AM
भोपाल। इंदौर से शिवपुरी जा रही एसी बस में आग लगने की घटना के बाद प्रदेशभर में यात्री बसों की सुरक्षा जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 21 मई से 27 मई तक पूरे मध्य प्रदेश में संचालित होगा।अभियान के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, पंजीयन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके अलावा क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने, तेज गति से वाहन चलाने और चालक के लाइसेंस की भी जांच होगी।
सुरक्षा उपकरणों पर रहेगा विशेष फोकस
जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि बसों में आग बुझाने के उपकरण मौजूद हैं या नहीं। साथ ही चालक के नशे में होने की स्थिति की भी जांच की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, हालिया बस हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों और तकनीकी खामियों को रोकना है।
प्रदेशभर में परिवहन विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से बस स्टैंड, हाईवे और प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान चलाएंगे।
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…