पीटर नवारो ने मोदी-ट्रंप को लड़ाने की कोशिश की... अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बोल्टन का खुलासा, भारत को दी यह सलाह
Updated on
12-09-2025 02:26 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने खुलासा करते हुए कहा है कि मोदी और ट्रंप के बीच झगड़ा करवाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा है कि वाइट हाउस में ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने एक बार प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच झगड़ा करवाने की कोशिश की थी। उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि "डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच झगड़ा शुरू करवाने की कोशिश की थी।"
इसके अलावा उन्होंने सुझाव दिया कि यह ए
क दिखावा है जिसे तब तक सुरक्षित रूप से नजरअंदाज किया जा सकता है जब तक "दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता से जुड़े असली वार्ताकार बैठ नहीं जाते"। उन्होंने कहा कि भारत "सोशल मीडिया में धमकियों और शोर-शराबे से दूर रहकर कड़ी मेहनत कर सकता है और देख सकता है कि क्या हम ट्रेड डील को लेकर किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं।" उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ये मुद्दे आसानी से या जल्दी सुलझ जाएंगे, लेकिन मुझे लगता है कि दोनों पक्षों में सद्भावना होगी, और इसी से इस पर काम करने का प्रयास किया जा सकता है।"
पीटर नवारो ने की थी मोदी-ट्रंप में झगड़ा लगाने की कोशिश जॉन बोल्टन, डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान कुछ समय के लिए अमेरिका के NSA थे। उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि "पीटर नवारो उस बैठक में लगातार भारत की कथित "अनुचित व्यापार नीतियों" की शिकायत कर रहे थे, जबकि उस समय उम्मीद थी कि दोनों नेता रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जैसे चीन से निपटना और सदी की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौतियों पर बातचीत।" बोल्टन ने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर आप पीटर को अकेले कमरे में छोड़ दें और एक घंटे बाद लौटें, तो पाएंगे कि वह खुद से ही बहस कर रहा होगा।”
आपको बता दें कि पीटर नवारो ने कई बार भारत को निशाने पर लिया है। उन्होंने रूस से तेल खरीद को "खूनी पैसा" बताया है और भारत को "टैरिफ महाराजा" कहकर तंज कसा है। इसके अलावा उन्होंने धमकी दे रखी है कि अगर नई दिल्ली ने अमेरिका की शर्तें नहीं मानीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। उनकी इन टिप्पणियों ने भारत और अमेरिका के रिश्ते को काफी नुकसान पहुंचाया है। लेकिन पीटर नवारो अभी भी उसी तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जिसको लेकर जॉन बोल्टन ने भारत को धैर्य रखने की सलाह दी है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा है कि पीटर नवारो की बातों को नजरअंदाज करना चाहिए और व्यापार वार्ता को फाइनल करने पर भारत को ध्यान देना चाहिए।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…