ऑडियो क्लिप की चर्चा
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर टक्कर के बाद ATC की ऑडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इस कथित ऑडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुझसे गलती हो गई। ऑडियो की शुरुआत में ATC में मौजूद कोई व्यक्ति यह कहता सुनाई देता है कि हम थोड़ी देर के लिए बंद रहने वाले हैं।ऑडियो में एक आवाज ATC वाले व्यक्ति से यह कहती सुनाई देती है कि यह देखना बिल्कुल अच्छा नहीं था। हां, मुझे पता है कि हम पहले एक इमरजेंसी से निपट रहे थे और मुझसे गलती हो गई। एक और क्लिप सामने आई है, जिसमें उस समय की घबराहट साफ सुनाई देती है, जब एक ATC अधिकारी को प्लीज रुको कहते सुना जा सकता है।


