पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन युद्ध की स्ट्रैटजी पर सवाल किया... NATO चीफ का बड़ा दावा, कहा- ट्रंप के टैरिफ से भारत परेशान
Updated on
26-09-2025 02:30 PM
न्यूयॉर्क: नाटो महासचिव मार्क रुट्टे ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान, यूक्रेन युद्ध पर रूस की रणनीति को लेकर सीधी बातचीत की है। रुट्टे के मुताबिक, मोदी ने पुतिन से यह जानना चाहा कि रूस की आगे की योजना क्या है, खासकर उस समय जब अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत तक का आयात शुल्क (टैरिफ) लगा दिया है।
सीएनएन से बातचीत के दौरान नाटो चीफ रुट्टे ने कहा कि "दिल्ली, व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर रही है और नरेंद्र मोदी पूछ रहे हैं कि मैं आपका समर्थन करता हूं, लेकिन क्या आप मुझे रणनीति समझा सकते हैं, क्योंकि मुझ पर 50% टैरिफ लगा है? राष्ट्रपति ट्रंप जो कहते हैं, उसे लागू कर रहे हैं।" आपको बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है और उसका कहना है कि भारत, रूस से कच्चे तेल का आयात कर यूक्रेन युद्ध को जारी रखने में रूस की मदद कर रहा है।
मोदी और पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध की स्ट्रैटजी पर बात नाटो चीफ मार्क रूट्टे ने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का रूस पर बड़ा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, "दिल्ली, व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर रही है।" उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतिन से "रणनीति समझाने" के लिए कह रहे हैं, क्योंकि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। नाटो प्रमुख ने आगे कहा, "भारत पर ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का रूस पर बड़ा असर पड़ रहा है।" नाटो चीफ के इस बयान पर फिलहाल भारतीय या रूसी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह बातचीत गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र में रूस के शीर्ष राजनयिक की तरफ से दिए गए भाषण के कुछ घंटों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने नाटो और यूरोपीय संघ पर यूक्रेन का इस्तेमाल करके उनके देश के खिलाफ "असली युद्ध" छेड़ने का आरोप लगाया था।
डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर लगाए गये टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिया, जिसमें 25 प्रतिशत टैरिफ रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हो रही है। वाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भी राष्ट्रपति के फैसले को सही ठहराते हुए कड़ा रुख अपना रखा है और इस मुद्दे पर वो जाति-आधारित टिप्पणी भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि रूस से जो कच्चा तेल खरीदा जाता है, उसका सबसे ज्यादा फायदा भारत के ब्राह्मण उठाते हैं। उन्होंने भारत के ब्राह्मण समुदाय पर "भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफाखोरी" करने का आरोप लगाया था।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…