Select Date:

पोलैंड में PM मोदी का सेरिमोनियल वेलकम:राष्ट्रगान की धुन के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

Updated on 23-08-2024 02:02 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 2 दिन के पोलैंड दौरे पर हैं। गुरुवार को राजधानी वॉरसॉ में आज उनका सेरिमोनियल वेलकम हुआ। यहां भारत के राष्ट्रगान 'जन गण मन' की धुन के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मोदी कुछ देर में पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। टस्क PM मोदी के लिए लंच भी होस्ट करेंगे।

शाम को राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के बाद मोदी ट्रेन के जरिए यूक्रेन रवाना होंगे। इससे पहले बुधवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे मोदी पोलैंड पहुंचे थे। यहां भारतीय समुदाय ने होटल में उनका स्वागत किया। इसके बाद PM मोदी ने जामनगर के 'जम साहिब' महाराज दिग्विजय सिंहजी जडेजा के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

PM मोदी ने रात करीब 11 बजे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। PM मोदी ने कहा, "45 साल बाद कोई भारतीय PM पोलैंड आया है। कुछ अच्‍छे काम मेरे नसीब में ही लिखे हैं। पहले की सरकारों की नीति रहती थी कि दूरी बनाए रखो। हमारी नीति यह है कि हमें सभी देशों से करीबी रिश्ते बनाए रखने हैं।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
Advt.