Select Date:

भीषण गर्मी में भोपाल में बिजली-पानी संकट:करोंद में फूटी कोलार लाइन; 1 लाख आबादी को आज पानी नहीं मिलेगा

Updated on 29-05-2026 01:19 PM
भोपाल, भोपाल में दिन में 43 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में कई इलाकों में बिजली और पानी का संकट है। रात में हर रोज 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल हो जाती है। वहीं, मेट्रो और 10 लेन अयोध्या बायपास के निर्माण पानी की लाइनें लगातार फूट रही है। शुक्रवार को भी करोंद में कोलार लाइन फूट गई।

लाइन फूटने की वजह से करोंद समेत करीब एक लाख आबादी को पानी नहीं मिलेगा। करोंद में मेट्रो और एनएचएआई की लापरवाही से ऐसा होगा। जानकारी के अनुसार, करोंद चौराहे के पास गुरुवार सुबह मेट्रो की खुदाई के दौरान कोलार पाइप लाइन फूट गई। इसके कारण पुराने भोपाल के बड़े हिस्से में पानी सप्लाई प्रभावित हो गई। शुक्रवार को करीब 1 लाख आबादी तक पानी नहीं पहुंचेगा। पिछले 15 दिन में मेट्रो और एनएचएआई की खुदाई के दौरान 14वीं बार पाइप लाइन टूटी है। नगर निगम की टीम देर शाम तक लाइन सुधारने में जुटी रही, लेकिन तब तक लाखों गैलन पानी बह चुका था।

आरिफ नगर में फूटी लाइन, निगम देगा नोटिस नगर निगम के अनुसार, बैरसिया रोड स्थित आरिफ नगर के पास भोपाल मेट्रो के निर्माण के चलते कोलार फीडर की 400 एमएम व्यास की डीआई लाइन क्षतिग्रस्त होने से एलआईजी, नारियलखेड़ा, पिंजोमल, चौकसे नगर, जेपी नगर, आरिफ नगर, डीआईजी चौराहा, रेशम केंद्र एवं टीला जमालपुरा आदि क्षेत्रों की जलप्रदाय व्यवस्था बाधित हुई है।

भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में बार-बार पानी की लाइन फूट रही है। इस पर निगम मेट्रो प्रबंधन को नोटिस देगा और जुर्माने की कार्रवाई करेगा। ताकि, आगे से ऐसा न हो।

निगम के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन नगर निगम ने निर्माण एजेंसियों को पहले पानी और सीवेज लाइन शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। लाइन शिफ्टिंग पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। इसके बावजूद कई एजेंसियां सीधे खुदाई शुरू कर रही हैं। इससे निगम को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

NHAI: 15 दिन में 12 बार तोड़ चुका अयोध्या बायपास पर सड़क निर्माण के दौरान एनएचएआई पिछले 15 दिनों में 12 बार पानी की पाइपलाइन तोड़ चुका है। अधिकारियों के मुताबिक लाइन शिफ्टिंग किए बिना खुदाई करने से बार-बार जल संकट की स्थिति बन रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.