Select Date:

“पक्के सपनों का घर” दिखाकर थमाए जर्जर फ्लैट; भोपाल में PM आवासों की दीवारों में आईं दरारें, टपक रहीं छत

Updated on 13-05-2026 06:22 PM

 भोपाल। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को “पक्के सपनों का घर” देने का दावा अब सवालों के घेरे में है। राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कई मकानों में कब्जा मिलने से पहले ही दरारें पड़ने लगी हैं। कहीं प्लास्टर उखड़ रहा है, कहीं पाइपलाइन लीक हो रही है, तो कहीं बिजली कनेक्शन तक अधूरे हैं।

हितग्राहियों का आरोप है कि मॉडल हाउस दिखाकर बेहतर सुविधाओं का वादा किया गया, लेकिन वास्तविक निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोग अधूरे और बदहाल मकानों में रहने को मजबूर हैं।

यहां बनाए गए आवास

राजधानी में रासलाखेड़ी, 12 नंबर बस स्टाप, कलखेड़ा और गंगानगर में योजना के तहत पीएम आवास बनाए गए हैं।

इन प्रोजेक्ट्स में निर्माण गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम से कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन मिल रहे हैं, कार्रवाई नहीं।

क्या हैं लोगों की शिकायतें?

- गृहप्रवेश से पहले ही दीवारों और छतों में दरारें

- जगह-जगह प्लास्टर उखड़ा, पाइपलाइन और सीलन की समस्या

- मॉडल हाउस जैसी सुविधाएं वास्तविक फ्लैट्स में नहीं मिलीं

हितग्राहियों ने क्या कहा?

रासलाखेड़ी प्रोजेक्ट के हितग्राही डॉ. शैलेष मिश्रा का कहना है कि मॉडल में बेहतर रेलिंग, वायरिंग और सुविधाएं दिखाई गई थीं, लेकिन वास्तविक निर्माण बेहद कमजोर निकला।

वहीं 12 नंबर बस स्टाप प्रोजेक्ट के हितग्राही कुमार अशेष ने आरोप लगाया कि टाइल्स, प्लास्टर और बिजली व्यवस्था तक खराब गुणवत्ता की है। कई जगह सीलन और दरारें साफ दिखाई देने लगी हैं।

नगर निगम का क्या कहना है?

12 नंबर प्रोजेक्ट को पूर्व में जिस ठेकेदार द्वारा निर्माण किया जा रहा था, उसका टेंडर निरस्त कर दिया गया है। जहां भी सुधार हो सकता है उसे सुधारा जा रह है। अन्य प्रोजेक्ट में भी यदि इस तरह की शिकायतें आ रही हैं तो उन्हें भी दिखवा लेते हैं।- तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर आयुक्त, नगर निगम, भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.